खेल

Hardik Pandya: क्या हार्दिक होंगे टीम इंडिया के अगले कप्तान ? ऑलराउंडर की लीडरशीप के मुरीद हुए दिग्गज

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी  हार्दिक पांड्या एक बेहतरीन ऑराउंडर तो हैं ही साथ ही उनमें लीडरशीप स्किल भी मौजूद है. हार्दिक की इसी प्रतीभा को देखते हुए बीसीआई ने उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम की कप्तानी सौंपी है. वहीं भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर उनकी लीडरशीप के मुरीद हो गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. टीम इंडिया की इस हार की चौतरफा आलोचना हुई. टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी काफी सवाल उठे. क्रिकेट के एक्सपर्ट और भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने टी20 फार्मेट में टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को देनी की बात कही.

हार्दिक भविष्य में टीम के लीडर

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया था. इस दौरे के लिए टी20 टीम की जिम्मेदारी बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या को दी गई. भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हार्दिक को भविष्य का लीडर मान रहे हैं. उनका कहना है कि हार्दिक पांड्या के अंदर टीम को लीड करने की काबलियत है. उनके अंदर वो सारी प्रतिभा मौजूद है जो एक कप्तान के तौर पर एक  खिलाड़ी के भीतर होनी चाहिए.

IPL में टीम को जीताकर दिखाया कप्तानी का हुनर

आईपीएल के 15वें सीजन में गुजरात टाइटन्स के रूप में नई टीम शामिल हुई थी.  फ्रेंचाईजी के मालिकों ने भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के नाम पर बोली लगाई और टीम का कप्तान बनाया. हार्दिक ने बल्ले और गेंद के साथ-साथ अपनी कप्तानी का हुनर दुनिया को दिखाया. उन्होंने अपनी बेहतरीन लीडरशीप स्किल्स से गुजरात टाइटन्स को आईपीएल का खिताब जीता दिया.

इसके बाद उन्हें  कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में आयरलैंड दौरे के लिए कप्तान बनाया गया. हार्दिक पांड्या ने यहां भी अपनी कप्तानी के जलवे बिखेरते हुए टीम इंडिया को 3-0 से सीरीज जीताई. इसके बाद से ही हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का भविष्य का कप्तान माने जाने लगा ,और जब टी20 विश्व कप में भारत की हार हुई तो क्रिकेट विशेषज्ञों ने हार्दिक को टीम का कप्तान बनाने की मांग को तेज कर दी.

हार्दिक की लीडरशीप के मुरीद हुए दिग्गज

भारतीय दिग्गज हार्दिक पांड्या की कप्तानी के मुरीद हो गए हैं. सबका कहना है कि, हार्दिक को भविष्य में टीम इंडिया का लीडर होना चाहिए. न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के कोच वीवीएस का कहना है कि “हार्दिक पंड्या एक बेहतरीन कप्तान हैं. हमने देखा है कि उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए क्या किया है. मैंने आयरलैंड सीरीज नके साथ काम किया है. वे न केवल तकनीकी रूप से अच्छे खिलाड़ी हैं बल्कि मैदान पर काफी शांत भी रहते हैं जो बहुत महत्वपूर्ण है”.

वहीं भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टी20 विश्व कप में भारत की हार  के बाद बड़े बदलाव की बात कही है. उन्होंने कहा था कि “जिस खिलाड़ी ने अपनी टीम को आईपीएल जिताया है, उसे ही कप्तान बना देना चाहिए”. सुनील गावस्कर का इशारा हार्दिक पांड्या की ओर था क्योंकि 2021 में उन्होंने गुजरात टाइटन्स को आईपीएल का खिताब दिलाया था.

इन दोनों पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा टीम के  पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपने की बात कही. उन्होंने कहा कि “लगातार क्रिकेट हो रहा है, ऐसे में हमें टी-20 का स्पेशलिस्ट कप्तान रखने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.  रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट की कमान संभाल सकते हैं, लेकिन हार्दिक पंड्या को टी-20 की कमान सौंप देनी चाहिए. यह आगे के 2-3 साल के लिए यह एक बेहतर प्लान होगा”.

 

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PM Modi Navratri Fast Diet:सिर्फ नींबू पानी या कुछ और…,पीएम मोदी व्रत में क्या खाते हैं?

PM Modi Navratri Fast Diet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय…

14 minutes ago

अगले 12 घंटे 9 राज्यों में इन्द्र देव का प्रकोप! 80 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मौसमी सिस्टम…

44 minutes ago

सलमान खान के साथ काम करने का अंजाम? टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, शिंदे बोले- शहर में दहशत नहीं चलने देंगे

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद राजनीतिक हलचल…

45 minutes ago

गोली लगने के बाद कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? सीने और हाथ पर मरहम-पट्टी के साथ डराने वाली तस्वीर, देखें VIDEO

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की घटना के बाद उनकी…

1 hour ago

नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि योग से ग्रहों की चाल में बड़ी हलचल, धनु-मेष को विशेष लाभ तो वृषभ राशि वाले रहें सतर्क

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…

2 hours ago