Salim Khan on Bishnoi Community
Salim Khan on Bishnoi Community: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या के बाद पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है. एक ओर जहां लॉरेंस बिश्नोई लगातार सलमान को जान से मारने की धमकी दे रहा है और उनसे 1998 के काले हिरण के शिकार मामले में माफ़ी की मांग कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर सलमान माफ़ी ना मांगने की जिद पर अड़े हुए हैं.
अब हाल ही में इंटरव्यू में दिग्गज गीतकार सलीम खान ने अपने बेटे सलमान खान से जुड़ी कुख्यात काले हिरण की घटना के बारे में बात की है. बातचीत के दौरान सलमान के पिता सलीम खान ने साफ कह दिया है कि उनका बेटा काले हिरण के शिकार मामले में माफ़ी नहीं मांगेगा. सलीम खान की मानें तो सलमान ने कुछ भी गलत नहीं किया है.
सलीम खान ने कहा कि सलमान खान को किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसने आज तक एक कॉकरोच भी नहीं मारा. इसके साथ ही सलमान खान के पिता सलीम खान ने बेटे को मिल रही धमकियों को फिरौती का मामला बताया है.
सलीम ने यह भी याद किया कि कैसे काले हिरण की घटना के बाद, जब उन्होंने सलमान खान से पूछा, तो अभिनेता ने बताया कि वह वहाँ मौजूद नहीं थे. हम इन चीजों पर विश्वास नहीं करते हैं. सलीम खान ने सवाल किया, सलमान खान जाकर माफी मांगे? आपने कितने लोगों से माफी मांगी है? कितने जानवरों की आपने जान बचाई?
सलीम ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा, “उसे नहीं है ये सब शौक जानवर मारने का. जानवरों से मोहब्बत करता है वो.” सलीम ने यह दावा भी किया कि सलमान ने आज तक कॉकरोच तक नहीं मारा है. वे अपने साथियों के बीच मददगार और दयालू स्वभाव के लिए जाने जाते हैं.
बातचीत के दौरान सलीम खान ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बारे में भी बताया और साफ़ कहा कि इस मामले में सलमान को माफी मांगने की कोई ज़रुरत नहीं है. क्योंकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. बकौल सलीम, “जाहिरतौर पर परिवार तनाव में है. लेकिन हम क्या कर सकते हैं. वे उससे (सलमान) से माफ़ी की मांग कर रहे हैं. क्यों मांगे माफ़ी? क्या उसने कुछ गलत किया है? क्या आपने इसकी जांच की है? हर दिन शिकार की इतनी घटनाएं सामने आती हैं. हकीकत में हमने तो कभी बंदूक का इस्तेमाल भी नहीं किया तो माफ़ी किस बात की. माफ़ी मांगने का मतलब यह साबित होना है कि आपने कुछ गलत किया है.”
सलमान और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच झगड़ा 1998 से शुरू हुआ है, जब एक्टर पर काला हिरण शिकार का मामला दर्ज किया गया था. बिश्नोई ने 2018 में जोधपुर में कोर्ट में पेशी के दौरान सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी. तब से सलमान को जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं.
लॉरेंस बिश्नोई उर्फ बलकरन बरार की उम्र पांच साल थी, जब राजस्थान में हम साथ-साथ हैं की फिल्मांकन के दौरान शिकार की घटना हुई थी, जिससे बिश्नोई समुदाय नाराज हो गया था, जो इस जानवर का सम्मान करता है. सलमान इस मामले में मुख्य आरोपी थे और उन्हें 2018 में दोषी ठहराया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…