मनोरंजन

Salman Khan: सलमान खान की अंगूठी वाली फोटो देख फैंस लगाने लगे अटकलें, जानिए क्या है इस रिंग की सच्चाई

Salman Khan: अबू धाबी में एक बार फिर फिल्मी सितारों की महफिल सजने वाली हैं. आईफा 2023 का आयोजन यस आइलैंड में होगा, जिसके लिए एक प्री मीट रखी गई थी. इस प्री मीट में इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की, लेकिन जब सलमान खान पहुंचे तो उन्होंने पूरी लाइमलाइट लूट ली. अभिनेता को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और अभिनेता की अंगूठी पर सबकी निगाहें टिक गईं. लेकिन ये खुशी पल भर की ही थी.

सलमान खान ने पहनी लकी रिंग

दरअसल आईफा 2023 (IIFA) का आयोजन यस आइलैंड में होने वाला है, जिसके लिए एक प्री मीट रखी गई थी. इस इवेंट में सलमान खान ग्रीन शर्ट और ग्रे पैंट सूट में पहुंचे थे, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे. सलमान खान का यह लुक काफी डेशिग था, लेकिन सबकी निगाहें उनकी रिंग पर टिक गईं. , जो पहले कभी नहीं देखी गई. यह अभिनेता की लकी रिंग है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं.

रिंग सलमान को दी पिता सलीम खान ने

सोशल मीडिया पर सलमान खान की रिंग के साथ की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई इसी लकी ही मान रहा है, तो कुछ लोग सगाई के कयास भी लगा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, सलमान खान तो पूरे ही लकी हैं, उन्हें क्या किसी लकी चीज को पहनने की जरूरत है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये रिंग सलमान को पिता सलीम खान ने दी है, जैसा कि उन्होंने अपने सभी बच्चों को दिया है. कुछ यूजर सगाई की बातें भी करने लगे लेकिन जब उन्होंने सलमान खान की मिडिल फिंगर में रिंग देखी तो उनकी खुशी पलभर में टूट गई.

ये भी पढ़ें- Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़क गए Arjun Kapoor, बोले- हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सलमान और कटरीना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. वहीं, इनके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी और रेवती भी शामिल हैं. यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा वह ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी नजर आने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago