Salman Khan Instagram Post: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान इन दिनों जबरदस्त गुस्से में हैं. मामला जुड़ा है मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर हुई एक घटना से, जहां पपराजी (फोटोग्राफरों) की हरकत पर सुपरस्टार का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. अस्पताल के बाहर फोटोग्राफरों को खरी-खोटी सुनाने के बाद, सलमान ने अब देर रात सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है. तड़के करीब 3 बजे इंस्टाग्राम पर कुछ सेल्फी पोस्ट करते हुए सलमान ने उन फोटोग्राफरों पर तीखा निशाना साधा, जो अस्पताल तक उनकी गाड़ी का पीछा करते रहे और वहां शोर मचाया.
सलमान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने हमेशा मीडिया का साथ दिया है और हमेशा यह चाहा है कि फोटोग्राफर्स भी अपने काम से अच्छी रोजी-रोटी कमा सकें. लेकिन किसी के मुश्किल वक्त या दर्द का इस तरह ‘मजा’ बनाना उन्हें कतई मंजूर नहीं है.
एक्टर ने बेहद कड़े शब्दों में लिखा:
“जिस प्रेस के लिए मैं हमेशा खड़ा रहा, जिनकी परवाह की, अगर वही लोग मेरे नुकसान या दर्द से पैसा कमाना चाहते हैं… तो प्लीज चुप रहें, इसका मजा न लें.”
उन्होंने आगे पपराजी को चेतावनी देते हुए लिखा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी वे कमजोर नहीं पड़े हैं. सलमान ने कहा-
“साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला, यह याद रख लेना. जेल में डालोगे? हा हा. भाई के दुख पर अगली बार कोशिश करके देख लेना. अगर तुम्हारा कोई अपना अस्पताल में होता, तो क्या मैं ऐसा बर्ताव करता?” अपनी आने वाली फिल्म का जिक्र करते हुए उन्होंने गुस्से में यह भी पूछा कि क्या किसी इंसान की जिंदगी से ज्यादा जरूरी एक तस्वीर हो गई है?
दरअसल यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान खान को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया. खबरों के मुताबिक कुछ कैमरामैन ने पहले ट्रैफिक सिग्नल पर सलमान की गाड़ी को नोटिस किया और फिर वहां से अस्पताल तक उनका पीछा किया.
हद तो तब हो गई जब अस्पताल से बाहर निकलते वक्त कुछ लोग सलमान का ध्यान खींचने के लिए जोर-जोर से ‘भाई-भाई’ चिल्लाने लगे. इस संवेदनशील जगह पर ऐसा शोर शराबा देखकर सलमान खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने मौके पर ही उन्हें टोकते हुए मर्यादा में रहने की नसीहत दे दी.
इस पूरे विवाद पर जब क्रेडिबल पपराजी कम्युनिटी से बात की गई, तो उनका कहना है कि इस तरह हुड़दंग मचाने वाले लोग असल में प्रोफेशनल फोटोग्राफर नहीं हैं. ये कुछ नए लड़के हैं जो बिना किसी संस्था से जुड़े, सिर्फ स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो बेचकर पैसा कमाने के चक्कर में ऐसा बर्ताव करते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘पहले प्यार फिर शादी का दवाब’ सनक में अगवा कर की हत्या; आखिर क्या है पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत की वजह?
इस विवाद के बीच अगर सलमान के काम की बात करें, तो वे इन दिनों काफी बिजी हैं. अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बन रही मातृभूमि: माई वॉर रेस्ट इन पीस फिल्म में सलमान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, और उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी.
इसके अलावा सलमान मशहूर डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की अगली बड़ी फिल्म SVC63 की शूटिंग में भी व्यस्त हैं. इस प्रोजेक्ट को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें सलमान के साथ साउथ सुपरस्टार नयनतारा स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…