मनोरंजन

‘मातृभूमि’ से सामने आया सलमान खान का दमदार काउबॉय अवतार, 59 की उम्र में मस्कुलर लुक देख उड़े फैंस के होश!

Salman Khan Cowboy Look Viral: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान का स्वैग ही कुछ अलग है. वो सोशल मीडिया पर बस एक लाइन या एक शब्द लिख दें, तो इंटरनेट का पारा अपने आप चढ़ जाता है. हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर भी कुछ ऐसा ही किया है. बिना किसी भारी-भरकम टीजर या ट्रेलर के, सल्लू भाई ने सिर्फ दो तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिख दिया- ‘मातृभूमि’. बस फिर क्या था, इन दो तस्वीरों ने ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है.

पहाड़ों के बीच काउबॉय वाला स्वैग

वायरल हो रही इन तस्वीरों में सलमान खान एकदम रफ-टफ और काउबॉय अवतार में नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में धुंध से ढके ऊंचे पहाड़ और गजब की हरियाली है. भाईजान ने काली स्लीवलेस बनियान, नीली रिप्ड जींस और सिर पर एक काउबॉय हैट पहन रखी है. एक फोटो में वो सिर झुकाए किसी गहरी सोच में डूबे दिख रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में आराम से कुर्सी पर बैठे ठंडी हवा का मजा ले रहे हैं.

फिटनेस का कोई जवाब नहीं

तस्वीरों में फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहे हैं सलमान के डोले-शोले. स्लीवलेस बनियान में उनके मस्कुलर बाइसेप्स साफ झलक रहे हैं. उनके माचो लुक, कलाई में लकी ब्रेसलेट और हैट ने पूरे लुक में चार चांद लगा दिए हैं. ये तस्वीरें देखकर लोग फिर से मान गए हैं कि आखिर क्यों 59 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में सलमान खान को बॉलीवुड का सबसे बड़ा आइकॉन माना जाता है.

क्या है ‘मातृभूमि’ की कहानी?

आपको बता दें कि यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए तनाव और झड़प की सच्ची घटना पर आधारित है. सलमान खान फिल्म्स (SKF) के बैनर तले बन रही इस फिल्म को सलमा खान प्रोड्यूस कर रही हैं, जबकि डायरेक्शन की कमान अपूर्व लाखिया के हाथों में है. फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी एक बेहद अहम रोल में नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- सरकार ने बताया दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ रातों-रात OTT से क्यों गायब हुई? सामने आई बैन के पीछे की वजह

कब रिलीज होगी फिल्म

दिलचस्प बात ये है कि शुरुआत में इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. लेकिन बाद में मेकर्स ने इसे बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया. डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताया था कि नया टाइटल फिल्म की कहानी, बहादुरी और जज्बात से ज्यादा गहराई से जुड़ता है. इस फिल्म का पहला टीजर पहले ही आ चुका है, जिस पर चीन के सरकारी अखबार ने आपत्ति जताकर अपनी बौखलाहट भी दिखा दी थी.

रिलीज डेट की बात करें तो अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई पक्की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि यह फिल्म इसी साल अगस्त या सितंबर के आसपास सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

4 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

30 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

39 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

51 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

52 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago