मनोरंजन

Salman Khan: ‘गलत पिक्चर बनाओगे तो कैसे चलेगी?’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही फिल्मों पर बोले ‘दबंग’ खान

Salman Khan: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं. वहीं RRR समेत साउथ की कई फिल्मों ने छप्पर फाड़कर कमाई की है. हालांकि, कुछ बॉलीवुड फिल्में ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘पठान’ और ‘दृश्यम 2’ जरूर दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही हैं और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. इस बीच, बॉलीवुड फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने पर ‘दंबग’ खान का रिएक्शन आया है.

कोरोना काल के बाद कुछ फिल्मों को छोड़ दें तो बॉलीवुड की बाकी फिल्मों ने कोई खास सफलता नहीं हासिल की है. फिल्मों के न चलने पर सलमान (Salman Khan) ने कहा कि फिल्ममेकर गलत कंटेट बना रहे हैं. भाईजान ने कहा, “मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि हमारी हिंदी फिल्में नहीं चल रही हैं. गलत पिक्चर बनाओगे तो कैसे चलेंगी?”

हिंदुस्तान अलग है- सलमान

मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने कहा कि आज के फिल्ममेकर की इंडिया के बारे में अलग समझ है और उन्हें लगता है कि यह अंधेरी से कोलाबा तक है. सलमान ने कहा, “जिन फिल्ममेकर्स से मैं मिला हूं और जिनसे बातचीत हुई है, वे बहुत अच्छे हैं, उस तरह का कंटेट बनाते हैं. हालांकि, हिंदुस्तान अलग है. वे रेलवे स्टेशनों के ईस्ट से शुरू होते हैं.” हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी अगली रिलीज का यही हाल नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Parineeti Chopra: 10 अप्रैल को होने वाली है परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई? एयरपोर्ट पर ब्लश करती नजर आईं एक्ट्रेस

अपनी अगली फिल्म पर क्या बोले

बॉलीवुड के दिग्गज स्टार ने कहा, “उम्मीद है कि मेरे शब्द मुझे काटने नहीं आएंगे. यह भारी नहीं पढ़ना चाहिए. यह (किसी का भाई किसी की जान) 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है. मुझे उम्मीद है कि इसे हर कोई पसंद करेगा.” बता दें कि सलमान खान हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे. इस दौरान उनके छोटे से रोल को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. वहीं वह अपनी अगली फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, तीन अहम कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' के समापन समारोह में शामिल…

17 minutes ago

पुणे मेट्रो लाइन-3 का आज होगा उद्घाटन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 (मान-हिंजवडी से…

30 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया महाभारत का खास श्लोक, बताया जीवन में सफलता पाने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: मिथुन राशि वाले किसी को न दें उधार, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…

2 hours ago