बीजापुर ज़िले के नेशनल पार्क इलाके में चल रहे बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन में अब तक सुरक्षाबलों ने कुल 7 माओवादियों के शव बरामद किए हैं. मारे गए उग्रवादियों में माओवादी सेंट्रल कमेटी मेंबर गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर भास्कर की पहचान हुई है.
यह अभियान 5, 6 और 7 जून 2025 को हुई कई मुठभेड़ों का परिणाम है. सुरक्षाबलों ने इन मुठभेड़ों के बाद जंगल के अंदर से माओवादियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया है, जिनमें दो AK-47 राइफलें भी शामिल हैं.
फिलहाल जिन अन्य पांच शवों की पहचान नहीं हो पाई है, उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. इलाके में सर्च और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन अभी भी जारी है ताकि छिपे हुए उग्रवादियों का पता लगाया जा सके.
ऑपरेशन के दौरान कुछ सुरक्षाकर्मी सांप काटने, मधुमक्खी के डंक, डिहाइड्रेशन और अन्य कारणों से घायल हुए हैं. सभी को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य तथा खतरे से बाहर बताई जा रही है.
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही रणनीतिक मुहिम में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में अलर्ट मोड पर हैं और ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बनाने के लिए कार्य कर रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…