Samantha Ruth Prabhu Viral Ring: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु के रिश्ते को लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा थी. दोनों कभी सामने आकर अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोले, इसलिए फैंस इसे सिर्फ अफवाह मानते रहे. लेकिन अब दोनों ने शादी कर ली है, और इसी के साथ महीनों से चल रहे कयास एक झटके में सच साबित हो गए.
शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई, लेकिन हैरानी की बात ये है कि अब फैंस ने इस रिश्ते के अंदर छुपा एक नया एंगल भी ढूंढ निकाला है. लोगों का दावा है कि शादी तो दिसंबर में हुई है, लेकिन उनकी सगाई कई महीने पहले ही हो चुकी थी और इसका सबूत खुद सामंथा के पुराने पोस्ट में छिपा था.
सामंथा ने अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- “01.12.2025.” इन फोटोज में से एक तस्वीर पर फैंस की नजर टिक गई, जिसमें राज सामंथा की उंगली में एक अनोखी और खूबसूरत हीरे की अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे थे.
उसी पोस्ट में एक और फोटो थी, जिसमें सामंथा उसी रिंग को दिखाती हुई नजर आईं. बस, यहीं से फैंस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी और फिर सामने आया एक दिलचस्प खुलासा.
लोगों ने सामंथा का 13 फरवरी का एक इंस्टाग्राम फोटो डंप याद किया, जो उन्होंने वैलेंटाइन्स डे से एक दिन पहले शेयर किया था. उस पोस्ट की पहली ही तस्वीर में सामंथा पिंक आउटफिट में कैमरे की तरफ मुस्कुरा रही थीं और ध्यान से देखने पर एक्ट्रेस के हाथों में वही हीरे की रिंग दिखाई दे रही थी जो सामंथा ने अपनी शादी की तस्वीरों में पहनी.
जब इस वायरल फोटो को सामंथा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था उस समय भी कई फैंस ने कॉमेंट में कहा था कि क्या ये एंगेजमेंट रिंग है? अब जब दोनों ने शादी करके अपने रिश्के को कन्फर्म कर दिया है, तो फैंस का कहना है कि शायद उनके अनुमान शुरू से ही सही थे.
एक सेलेब्रिटी ज्वेलरी एक्सपर्ट ने इस रिंग पर अपनी राय दी है. उनके मुताबिक, ये रिंग बेहद पर्सनल और बोल्ड डिजाइन की है, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- Samantha-Raj Wedding: सामंथा ने बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु संग रचाई गुपचुप शादी, तस्वीरों को किया शेयर
बता दें कि सामंथा की पहले शादी एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी, जो 2017 से 2021 तक चली. वहीं, राज निदिमोरु की शादी 2015 में श्यामली डे से हुई थी, जिससे वे 2022 में अलग हो गए. अब दोनों अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं और फैंस सिर्फ यही उम्मीद कर रहे हैं कि ये रिश्ता हमेशा खुशियों से भरा रहे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी,…