Chennai Metro Train in Tunnel: चेन्नई मेट्रो भी दिल्ली मेट्रो की तरह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है. आज सुबह कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से चेन्नई मेट्रो का वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस बार मेट्रो में ऐसा मामला सामने आया, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा. तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
आज सुबह चेन्नई की एक मेट्रो ट्रेन विमको नगर डिपो की ओर रवाना तो हुई, लेकिन वहां पहुंच नहीं पाई. दरअसल, ट्रेन तकनीकी खराबी की वजह से बीच सुरंग (टनल) में ही फंस गई. यात्री काफी देर तक इंतजार करते रहे कि खराबी जल्द ठीक हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद यात्रियों को मजबूरन ट्रैक पर उतरकर पैदल ही टनल पार करनी पड़ी.
यात्रियों ने बताया कि खराबी आने के तुरंत बाद मेट्रो की बिजली भी कट गई थी, जिससे अंदर पूरा अंधेरा छा गया. लोग इंतजार करते रहे कि शायद ट्रेन फिर से शुरू हो जाए, लेकिन करीब 10 मिनट बाद अनाउंसमेंट की गई कि सभी यात्रियों को पैदल ही अगले स्टेशन तक जाना होगा.
घोषणा के बाद यात्रियों को ट्रैक पर उतरकर लगभग 500 मीटर दूर, अगले स्टेशन तक पैदल चलकर जाना पड़ा.
अब सोशल मीडिया पर मेट्रो के अंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के भीतर पूरी तरह अंधेरा है और लोग अपने मोबाइल फोन की लाइट जलाकर खड़े हैं. कई यात्रियों के चेहरों पर परेशानी साफ दिखाई दे रही है.
चेन्नई मेट्रो ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- “तकनीकी खराबी के कारण, मेट्रो ट्रेन हाई कोर्ट स्टेशन और पुरात्चि थलाइवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के बीच रुक गई थी. यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया और खराब ट्रेन को लाइन से हटा दिया गया. सुबह 6:20 बजे से सामान्य संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है.”
ये भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तानी विमान के लिए क्यों खोला एयरस्पेस? पाक मीडिया की पोल खुली
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…