कानूनी पचड़े में फंसीं सपना चौधरी
Sapna Choudhary: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई है. ठुमका क्वीन के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया है. सपना के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है. कहा जा रहा है कि सपना के खिलाफ दिल्ली की इकनॉमिक ऑफेंस विंग की तरफ से एक जॉइन्ट शिकायत दर्ज करवाई गई थी. इसमें उनपर चीटिंग का आरोप लगाया गया था.
जानकारी के मुताबिक, सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस इकोनॉमिक ऑफेंस विंग को एक जॉइंट शिकायत दर्ज करवाई गई थी. इसमें उनपर चीटिंग का आरोप लगाया गया था. सपना पर दर्ज हुआ मामला मामले की जांच के बाद इकोनॉमिक ऑफेंस विंग यानी EOW ने सपना चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और फिर चार्जशीट दायर की. चार्जशीट दायर होने के बाद दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ हाई प्रोफाइल धोखाधड़ी केस में गैर जमानती वारंट जारी किया है. इस मामले में कई पीड़ित शामिल हैं.
सपना के खिलाप पहले भी धोखाधड़ी के मामले सामने आ चुके हैं. साल 2018 में उनपर लखनऊ में एक धोखाधड़ी का केस दायर किया गया था. सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ रे आशियाना थाने में एफाईआर दर्ज हुई थी. सपना चौधरी पर आरोप था कि वे पैसा लेने के बावजूद एक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस करने नहीं पहुंचीं थीं.
सपना चौधरी के कार्यक्रम में न आने पर दर्शकों ने काफी हंगामा किया था. मामले में शिकायत दर्ज हुई तो इसके बाद सपना चौधरी ने 10 मई 2022 को सरेंडर किया था और इसी के साथ अंतरिम जमानत की गुहार लगाई थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया था.
मामले की जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने सपना चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जिसके बाद सपना की आर्थिक अपराध शाखा ने चार्जशीच दाखिल की जिसके बाद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने हाई प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में सपना चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया.
सपना की बात करें तो उन्होंने इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलकर सबका ध्यान खींचा था. यह एक्ट्रेस के लिए एक बड़ा पल था क्योंकि इसने अंतर्राष्ट्रीय रेड कार्पेट पर उनकी शुरुआत की. वह हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए फ्रांस में थीं. उन्होंने तैयार होने का एक वीडियो शेयर किया है. सपना एक लोकप्रिय भारतीय कलाकार और एंटरटेनर हैं, जिन्होंने म्यूजिक और सिंगर की दुनिया में, खासकर हरियाणवी संगीत इंडस्ट्री में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है.
-भारत एक्सप्रेस
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…