sapna chaudhary instagram story
Sapna Choudhary shares video amidst disputes husband: मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी इन दिनों चर्चा में हैं. सपना चौधरी इस बार अपने किसी गाने की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा का विषय बनी हैं. पिछले लंबे समय से सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है. हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने वीर साहू पर घरेलू हिंसा जैसे आरोप लगाए हैं और दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था. घरेलू हिंसा के मामले में अंतरिम राहत मिलने के बाद सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो में तो सपना चौधरी अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन वीडियो पर जो कैप्शन लिखा है उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी पर तंज कस रही हैं.
सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह कैमरे के सामने अपनी अदाएं दिखाती हुईं नजर आ रही हैं. सपना इस वीडियो में बेहद सुंदर लग रही हैं. वहीं सपना चौधरी ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन पर लिखा है कि सुनो सखी कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगें, उनका काम है कहना, You just become बहरा and maintain a smile on your चेहरा.फैंस सपना चौधरी के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके कैप्शन की भी तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने सपना चौधरी के वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि सुनो सखी जनता तो हमेशा बोलती है जनता को कोई चुप नहीं करा सकता, क्योकि ये सब आपके प्रशंसक हैं और आपके साथ हैं. वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा कि जो आपके उतार- चढ़ाव में साथ था उसका साथ दो…
सपना चौधरी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा था कि मैं और वीर काफी साल से साथ रह रहे हैं. हम दोनों के बच्चे भी हैं, लेकिन मैं अपने पति से प्यार नहीं करती हूं. मैं सबसे ज्यादा प्यार अपनी मां से करती हूं. वहीं इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने अपने हाथ में बना वीर के नाम का टैटू मिटाने की भी बात कही थी. तब से ही दोनों के अलगाव की खबरे सोशल मीडिया पर आने लगी थीं.
भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…