बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बहुप्रतीक्षित फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने शिरकत की, जहां अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पटानी और राजपाल यादव समेत कई सितारे मौजूद रहे. इस खास मौके पर भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी नजर आईं. फिल्म में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया स्पेशल गाना ‘घिस घिस घिस’ पहले ही दर्शकों का दिल जीत रहा है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षरा ने इस गाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और मंच पर अक्षय कुमार के साथ डांस कर माहौल को और भी शानदार बना दिया.
अक्षय के लिए क्या बोलीं अक्षरा
ट्रेलर लॉन्च में मीडिया ने जब अक्षरा सिंह से सवाल किया कि अक्षय कुमार के साथ गाना मिलने पर उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह इतनी उत्साहित थीं कि पांच बार वॉशरूम चली गईं. उनके लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा था. अक्षरा ने बताया कि बचपन से ही वह अक्षय कुमार की बड़ी प्रशंसक रही हैं और उनके गाने सुनते हुए बड़ी हुई हैं, इसलिए उनके साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास मौका था.
इस दौरान अक्षरा ने मंच पर अक्षय कुमार के साथ डांस भी किया. बॉलीवुड सितारों के बीच उनकी मौजूदगी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. बॉलीवुड में कदम रखने की खुशी और इस खास मौके का उत्साह उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था.
इस दिन होगी रिलीज
वेलकम टू द जंगल 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें लंबे समय बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी. 90 के दशक की इस सुपरहिट जोड़ी को दोबारा देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: ‘370 बिरयानी’ विवाद ने बढ़ाईं प्रणित मोरे की मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR
वहीं, कॉमेडी, एक्शन और सितारों से सजी यह मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है. अब सभी की निगाहें रिलीज पर टिकी हैं. ट्रेलर और गानों ने तो माहौल बना दिया है, बस इंतजार है उस दिन का जब यह फिल्म दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


