मनोरंजन

‘The Kerala Story’ बैन करने की मांग पर शबाना आजामी का तगड़ा रिएक्शन, दे डाली ये नसीहत

The Kerala Story: सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी ‘The Kerala Story’ को लेकर विवाद जारी है. एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है तो दूसरी तरफ, कुछ लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं. ‘द केरल स्टोरी’ का विरोध करने वाले इसे ‘प्रोपेगेंडा मूवी’ बता रहे हैं. इस बीच फिल्म एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) ‘The Kerala Story’ के समर्थन में उतरी हैं.

शबानी आजमी ने फिल्म को लेकर जारी विवाद के बीच ट्वीट किया, “जो लोग फिल्म पर बैन लगाने की बात कर रहे हैं वे उतने ही गलत हैं जितना कि वो लोग जो आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर प्रतिबंध लगाना चाहते थे.” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि एक बार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से फिल्म पास हो जाने के बाद किसी को एक्स्ट्रा कॉन्स्टिट्यूशनल अथॉरिटी बनने का अधिकार नहीं है.

ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही बढ़ गया था विवाद

बता दें कि ‘द केरल स्टोरी’ का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया. इसमें दावा किया गया था कि केरल की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और बाद में वे आतंकवादी समूह आईएसआईएस में शामिल हो गईं. इसको लेकर विवाद बढ़ने लगा और लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसको लेकर अपना विरोध जताने लगे. बाद में विवाद बढ़ता देख फिल्म मेकर्स ने इसे तीन महिलाओं की कहानी कर दिया.

द केरल स्टोरी को लेकर राजनीतिक हलचल भी बढ़ी हुई है. बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में भी इसे मुद्दा बनाने की कोशिश की है. दूसरी तरफ केरल सरकार और कांग्रेस का कहना है कि ये केरल की कहानी नहीं है. वहीं तमिलनाडु में कथित तौर पर बॉक्स ऑफिस पर खराब कमाई और विरोध के बीच राज्य के सिनेमाघरों ने ‘द केरला स्टोरी’ का प्रदर्शन सात मई से रोक दिया है.

ये भी पढ़ें: The Kerala Story BO Collection: ‘द केरला स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा , तीसरे दिन की कमाई ने तोड़ा रिकोर्ड

तमिलनाडु थिएटर एंड मल्टीप्लेक्स ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एम सुब्रमण्यम ने कहा कि फिल्म को ज्यादातर पीवीआर के स्वामित्व वाले कुछ मल्टीप्लेक्स में ही दिखाया गया. स्थानीय स्वामित्व वाले मल्टीप्लेक्स ने पहले ही फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया था, क्योंकि इसमें चर्चित चेहरे नहीं थे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

10 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

46 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 hour ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago