देश

Lok Sabha Elections: क्या बंगाल में 42 में से 40 सीटें जीत पाएगी TMC ? पार्टी ने लोकसभा चुनाव में BJP से भी बड़ा रखा टारगेट, बताया ये प्लान

Lok Sabha Election: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी विपक्षी दल अपनी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. उनका उद्देश्य मजूबत बीजेपी को रोकने का है. इसके लिए विपक्षी दल अपने-अपने राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने की रणनीति बना रहे हैं. हालांकि लोकसभा चुनाव में अभी 10 से 12 महीने का समय बचा हुआ है, लेकिन देश में अभी से सियासी पारा हाई हो गया है.

इसी सिलसिले में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटों में से 40 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. हालांकि पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 22 सीटों पर जीत हासिल की थी.

बीजेपी से भी बड़ा रखा टारगेट

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना यह टारगेट बीजेपी से बड़ा रखा है, क्योंकि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था. उन्होंने कहा था कि अगर लक्ष्य हासिल कर लिया गया तो राज्य में ममता बनर्जी सरकार 2025 से आगे नहीं टिक पाएगी. अब ऐसे में यह देखने होगा राज्य में टीएमसी इतना बड़ा लक्ष्य कैसे हासिल करेगी.

यह भी पढ़ें-  Bihar: क्या फिर जेल जाएंगे IAS कृष्णैया की हत्या के दोषी आनंद मोहन? सुप्रीम कोर्ट ने बाहुबली समेत बिहार और केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाब

इस रणनीति से पूरा होगा टारगेट ?

अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर हम अभी से काम करना शुरू कर दें और बड़े पैमाने पर लोगों से जुड़ना शुरू कर दें तो इस लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के सांसदों ने लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए कुछ नहीं किया है. वे केवल राम मंदिर बनाने और लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं.

वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और माकपा भी बीजेपी सरकार के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलेंगी, क्योंकि वे सभी टीएमसी प्रशासन को बदनाम करने के लिए एकजुट हो गए हैं. ये सभी दल राज्य की सत्ताधारी पार्टी को हराने में नाकाम रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

45 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

1 hour ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

2 hours ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago