सलमान खान और शहनाज गिल
Shehnaaz Gill Blocked Salman Khan: सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म की स्टार कास्ट से जुड़े तमाम किस्से भी सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक वाकया शहनाज गिल और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ा है. 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में बिग बॉस फेम शहनाज गिल भी नजर आएंगी. लेकिन शहनाज गिल ने एक खुलासे में यह बताया है कि उनकी एक गलती के कारण यह फिल्म उन्हें नहीं मिलती. अपने खुलासे में उन्होंने बताया कि यह फिल्म साइन करने से पहले उन्होंने सलमान खान का नंबर ही ब्लॉक कर दिया था.
शहनाज गिल ने सलमान और फिल्म को लेकर बताया कि जब उन्हें ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म के लिए सलमान ने फोन किया तो उन्होंने सलमान के नंबर को ही ब्लॉक कर दिया था. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में शहनाज गिल ने बताया कि जब सलमान की कॉल आई थी तो वे पंजाब के अमृतसर में थी. कॉल अपरिचित नंबर से आने के कारण उन्होंने सलमान खान के नंबर को ब्लॉक कर दिया था. हालंकि बाद में उन्हें इस बात का पता चला गया था कि वह नंबर सलमान खान का है.
इसे भी पढ़ें: पवन सिंह ने दे डाली थी होटल की बिल्डिंग से कूदने की धमकी? भोजपुरी एक्टर को बर्दाश्त नहीं होती खेसारी लाल यादव की बातें
गलती के लिए मांगी थी माफी
एक्ट्रेस शहनाज गिल ने बताया कि सलमान खान की कॉल आने के थोड़ी देर बाद ही उनके पास एक और व्यक्ति की कॉल आई और उसने उन्हें बताया कि सलमान खान ने उन्हें कॉल किया था. इसके बाद जब शहनाज गिल ने ट्रूकॉलर पर नंबर को डालकर देखा तो पता चला कि वो नंबर सलमान खान का ही है. इसके बाद शहनाज गिल ने अपनी गलती का एहसास करते हुए सलमान खान के नंबर को तुरंत अनब्लॉक किया और सलमान को फोन करके उनसे माफी मांगी. तब जाकर उन्हें ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म में काम करने का मौका मिला.
‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है. पूजा हेगड़े जहां फिल्म की हिरोइन हैं वहीं फिल्म में जगपति बाबू, अभिमन्यु
JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
ग्रेटर नोएडा के कासना से 13 अक्टूबर को 6 साल के एक मासूम बच्चे का…
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…
IRS OFFICER EKTA BISHNOI WINS 3 GOLD IN US: भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी…