मनोरंजन

Tiger 3 में भी सनसनी फैलाएगा ‘पठान’, Salman Khan संग एक्शन करते दिखेंगे Sharukh Khan, शूटिंग के लिए बन गया है बड़ा सेट

Tiger 3: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर (Blockbuster) मूवी पठान (Pathan) में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की एंट्री ने थ्रिल पैदा कर दिया. दोनों के एक्शन सिक्वेंस पर दर्शकों की जबरदस्त सीटियां और तालियां मिलीं. इस जुगलबंदी का दर्शकों पर पड़े गहरे छाप का नतीजा है कि दोनों एक्टर एक बार फिर एक्शन सिक्वेंस एक साथ करते दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग खान (Shahrukh Khan) जल्द ही भाईजान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘टाइगर-3’ में नज़र आएंगे.

की जा रही खास तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों दिग्गजों को पर्दे पर बेहतरीन ढंग से पेश करने के लिए विशेष इंतजाम किया जा रहा है. विशाल सेट का निर्माण हो रहा है. जहां पर इनकी शूटिंग 45 दिनों में पूरी की जाएगी. बताया जा रहा है कि इसमें धाकड़ एक्शन सीन और जबरदस्त हम्यूर देखने को मिलेगा.

अंग्रेजी अख़बार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक सलमान खान और शाहरुख खान के लिए निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक मनीष शर्मा ने कई सारे सरप्राइजेज रखे हैं. यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म के लिए बहुत बड़े सेट को तैयार किया गया है.

फिल्म की कहानी को लेकर बताया जा रहा कि जिस तरह से फिल्म पठान में शाहरुख की मदद के लिए ऐन मौके पर सलमान खान ने एंट्री मारी थी. उसी तरह का कोई सीन टाइगर-3 में भी मिल सकता है. जिसमें भाईजान के लिए पठान अपना फर्ज निभाएंगे.

ये भी पढ़ें: निधन की अफवाह पर बोले टॉलीवुड अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव- मैं मरा नहीं हूं, किसी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए

OTT पर स्ट्रीम हो रही मूवी पठान

दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी ये है कि ओटीटी पर पठान मूवी की स्ट्रीमिंग शुरू है. 22 मार्च से फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. थिएटर के बाद ओटीटी पर भी इस फिल्म की लोकप्रियता काफी है. जिन लोगों ने मूवी देख ली है, वो यहां फिर स्पेशल सीन देखने के लिए स्ट्रीम कर रहे हैं. पठान फिल्म ने थिएटर में जमकर धूम मचाई थी. कई दिनों तक इस मूवी के शो हाउसफुल जा रहे थे और फैंस थिएटर में हर सीन पर सीटियां बजाते नजर आए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

24 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago