Shah Rukh Khan Story: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हमेशा अपने करियर और संघर्ष के बारे में खुलकर बात करते हैं. शाहरुख ने अपनी मेहनत और डेडिकेशन से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आज वह केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में लाखों फैंस के दिलों में बस चुके हैं. हालांकि, हाल ही में शाहरुख ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया। जी हां उन्होंने बताया कि अगर किस्मत कुछ और होती तो वह एक्टर नहीं, बल्कि कुछ और होते. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं…
साइंटिस्ट बनने के लिए की थी पढ़ाई (Shah Rukh Khan Story)
शाहरुख दुबई समिट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की. किंग खान ने बताया कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने साइंटिस्ट बनने की दिशा में पढ़ाई की थी. इसके बाद उनका इरादा इकोनॉमिस्ट बनने का था, लेकिन फिर उन्होंने मास कम्यूनिकेशन को चुना. शाहरुख के मुताबिक यह एक महत्वपूर्ण मोड़ था, जो उन्हें बॉलीवुड में ले आया.
उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत के बारे में बताया कि जब टीवी इंडस्ट्री भारत में आई, तो वह इससे जुड़ गए थे. उस समय उन्हें 1500 रुपये मिल रहे थे, जो उनके लिए बहुत बड़ी रकम थी. शाहरुख ने कहा, ‘वह एक ऐसा समय था जब मैंने महसूस किया कि मैं सही दिशा में जा रहा हूं क्योंकि मुझे जो मिल रहा था वह मेरे लिए बहुत था.’
शाहरुख ने यह भी बताया कि एक खास पल ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि वह एक्टर क्यों बनें. उन्होंने बताया, ‘एक दिन मैं अपने तीन टायर वाले स्कूटर पर जा रहा था तभी रास्ते में दो महिलाएं दिखीं. जब उन्होंने मुझे देखा तो वे खुशी से चिल्लाने लगीं. उनकी खुशी ने मुझे यह एहसास दिलाया कि मैं यही करना चाहता हूं लोगों को खुश करना.’ इस पल ने शाहरुख के मन में यह संकल्प (Resolution) मजबूत किया कि वह एक्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाएंगे.
शाहरुख ने अपनी सुपरस्टार इमेज पर भी बात की. उन्होंने बताया कि इस इमेज को बनाने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी है और वह इस मिथक को स्थापित करने के लिए काम करते रहे हैं कि शाहरुख खान वही हैं, जो अपने फैंस के लिए कुछ खास कर सकते हैं.
वहीं अगर शाहरुख की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ निर्देशक राजकुमार हिरानी भी थे. अब वह अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. शाहरुख का यह सफर न केवल एक अभिनेता के रूप में, बल्कि एक प्रेरणा के रूप में भी काफी प्रेरणादायक है.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…