Naagzilla First Look: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले एक अलग ही अंदाज़ की फिल्म का ऐलान किया है. इस बार न कोई पारिवारिक ड्रामा है, न ही कोई रोमांटिक कहानी – बल्कि एक दमदार और अनोखा कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं.
फिल्म का नाम है ‘नागजिला’ (𝐍𝐚𝐚𝐠𝐳𝐢𝐥𝐥𝐚), जिसमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन करेंगे ‘फुकरे’ फेम मृगदीप सिंह लांबा और यह 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है जिसमें कार्तिक आर्यन का एक नया अवतार देखने को मिला. पोस्टर में कार्तिक बिना शर्ट के, सिर्फ नीली जींस पहने हुए एक गुफा में खड़े हैं – जहां चारों तरफ सांप रेंगते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी त्वचा पर हरे रंग की साँप जैसी स्केल्स दिखाई दे रही हैं और वो शहर की ओर देख रहे हैं.
पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देखीं, अब देखो नागों वाली पिच्चर! #Naagzilla – नाग लोक का पहला कांड… मस्ती फैलाने आ रहा है – प्रेमवदेश्वर प्यारे चंद! इस नाग पंचमी पर, आपके नज़दीकी स्स्स्सिनेमाज़ में – 14 अगस्त 2026 को!”
जैसे ही फिल्म की घोषणा हुई, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई फैंस को ये आइडिया कुछ ज्यादा ही अजीब और फनी लगा. कुछ लोगों को एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल ‘नागिन’ की याद आ गई. एक यूज़र ने लिखा, “धर्मा प्रोडक्शंस की एकताकरण हो चुकी है!” वहीं किसी ने मजाक में कहा, “@ektarkapoor की नौकरी छीन ली.”
कुछ दर्शकों ने करण जौहर से उनके पुराने दौर की फिल्मों की वापसी की मांग की. एक यूज़र ने लिखा, “प्लीज़ करण, K2H2, K3G, KANK और कपूर एंड सन्स जैसे अच्छे और रियलिस्टिक फिल्में फिर से बनाओ.” एक अन्य फैन ने पूछा, “ये कहीं अप्रैल फूल तो नहीं?”
इसके अलावा लोगों को फिल्म की रिलीज़ डेट भी काफी दूर लगी. एक कमेंट में कहा गया, “2026? इतनी जल्दी बता दिया?” तो किसी ने लिखा, “इतनी दूर की तारीख है कि भूल भी सकते हैं तब तक.”
‘Naagzilla’ को लेकर अभी बहुत कुछ रिवील नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह का कॉन्सेप्ट सामने आया है, उससे लगता है कि ये फिल्म फैंटेसी और कॉमेडी का जबरदस्त मिक्स हो सकती है. अब देखना होगा कि करण जौहर और कार्तिक आर्यन की ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कैसा धमाल मचाती है.
ये भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu की बढ़ी मुश्किलें, रियल स्टेट से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में ED ने भेजा समन
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…