देश

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद सऊदी अरब से भारत वापस लौटे पीएम मोदी, थोड़ी देर में CCS की बैठक में होंगे शामिल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी (PM Modi) अपनी सऊदी अरब की यात्रा बीच में ही खत्म करके भारत वापस लौट आए हैं. पीएम मोदी (PM Modi) कुछ देर पहले दिल्ली पहुंचे हैं और थोड़ी देर में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में शामिल होंगे.

हमले में 26 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम की बैसारन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. प्रारंभ में एक मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 26 हो गई, जिनमें 2 विदेशी नागरिक और 2 स्थानीय लोग भी शामिल हैं. 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 पर्यटक और 3 स्थानीय नागरिक शामिल हैं.

नाम पूछा, फिर सैलानियों को मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर करीब 2:45 बजे आतंकियों ने एक टूरिस्ट से नाम पूछा और फिर उसे सिर में गोली मार दी. इसके बाद आतंकियों ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और फरार हो गए. यह हमला अत्यंत योजनाबद्ध और निर्मम था.

यह भी पढ़िए: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM योगी, राहुल-प्रियंका, खड़गे समेत तमाम नेताओं ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- ‘यह कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय’

गृह मंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग

घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह तुरंत हरकत में आए और BSF के विशेष हेलिकॉप्टर से श्रीनगर पहुंचे. श्रीनगर स्थित राजभवन में उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, IB चीफ, गृह सचिव और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ आपात बैठक की. बैठक में हमले की रणनीति, खुफिया विफलता और अगली कार्रवाई पर चर्चा की गई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

12 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

26 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago