देश

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के विरोध में जम्‍मू-कश्‍मीर बंद का आह्वान, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा- सभी लोग हों शामिल

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद चैंबर एंड बार एसोसिएशन ने बुधवार को पूर्ण बंद का आह्वान किया है. इस बंद को जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी समर्थन दिया है. पार्टी ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

Pahalgam हमले के विरोध में बंद का ऐलान

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने एक्स पर लिखा, “पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर जेकेएनसी ने पहलगाम (Pahalgam) आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए बंद के सामूहिक आह्वान में शामिल होने का निर्णय लिया है. हम जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील करते हैं कि धार्मिक और सामाजिक नेताओं की तरफ से बुलाए गए हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाएं.” इससे पहले, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए पूर्ण बंद का समर्थन का ऐलान किया था.

महबूबा मुफ्ती ने किया आह्वान

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा, “चैंबर एंड बार एसोसिएशन जम्मू ने पर्यटकों पर हुए इस भयानक आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को पूर्ण बंद का आह्वान किया है. मैं सभी कश्मीरियों से अपील करती हूं कि वे पहलगाम (Pahalgam) में हुए इस क्रूर हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के सम्मान में इस बंद का समर्थन करें. यह हमला सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों पर नहीं, बल्कि हम सभी पर है. हम दुख और आक्रोश में एकजुट हैं और इस नरसंहार की निंदा करने के लिए बंद का पुरजोर समर्थन करते हैं.”

सोनिया गांधी ने जताया दुख

वहीं, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बयान जारी कर पहलगाम (Pahalgam) हमले पर दुख जताया. उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में निर्दोष पर्यटकों पर हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं. हिंसा का सहारा लेना कायरतापूर्ण कार्य है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. मैं उन परिवारों का दर्द समझती हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करती हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है. हम इन विभाजनकारी और हिंसक ताकतों को हराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. हमें अतीत में मौजूद आतंक के खिलाफ व्यापक सामाजिक सहमति बनाने के लिए काम करने की जरूरत है. यह जरूरी है कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र में शांति बहाल हो.”

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: PM मोदी बोले- आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अटल, गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा; शाह पहलगाम रवाना

उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में दो विदेशियों सहित 26 पर्यटकों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग घायल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

22 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

34 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

58 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

58 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago