मनोरंजन

Singer और Actor Rishabh Tandon का दिल का दौरा पड़ने से निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

Rishabh Tandon: मुंबई के जाने-माने गायक, संगीतकार और अभिनेता Rishabh Tandon, जिन्हें उनके फैंस प्यार से “Faqeer” के नाम से जानते थे, का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. यह दुखद खबर मशहूर पपराज़ो Viral Bhayani ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की.

खबर के अनुसार, Rishabh दिल्ली अपने परिवार से मिलने गए थे, तभी यह हादसा हुआ. उनके एक करीबी मित्र ने बताया कि यह कलाकार अचानक ही दिल का दौरा पड़ने से दुनिया को अलविदा कह गया.

संगीत और एक्टिंग में योगदान

Rishabh Tandon मुंबई बेस्ड कलाकार थे और उन्हें संगीत के प्रति उनकी गहरी लगन और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता था. उनका इंस्टाग्राम बायो ही उनकी आत्मा को बयां करता था: “A believer, possessed by the energies of Shiva … Singer | Composer | Actor.” उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया, जिनमें Faqeer – Living Limitless और Rashna: The Ray of Light शामिल हैं.

संगीत के अलावा Rishabh को जानवरों से भी बेहद मोहब्बत थी. मुंबई में अपनी पत्नी के साथ रहते हुए उन्होंने कई बिल्ली, कुत्ते और पक्षियों को घर में रखा था. उनके फैंस और करीबी मित्र उन्हें न सिर्फ एक कलाकार, बल्कि एक दयालु और संवेदनशील इंसान के रूप में याद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दीपावली पर शेयर किया बेटी दुआ का पहला फोटो, फैंस हुए उत्साहित

अधूरी रह गई कई धुनें

Rishabh Tandon के कई अनकहे और अनरिलीज गाने भी थे, जिन पर वह अपने निधन से पहले काम कर रहे थे. सोशल मीडिया पर उनके फैंस और दोस्तों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है. हर कोई उन्हें एक सशक्त और समर्पित कलाकार के रूप में याद कर रहा है, जिसने संगीत और अभिनय दोनों ही क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

50 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago