बॉलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस दीपावली पर अपने फैंस के लिए एक खास तोहफा दिया है. कपल ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह की पहला फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे फैंस बेहद खुश और उत्साहित हो गए. इस फोटो में दुआ की मासूमियत और प्यारी मुस्कान साफ नजर आ रही है, जो देखते ही हर किसी का दिल जीत रही है. दुआ पादुकोण सिंह पिछले साल 8 सितंबर 2024 को जन्मी थीं. बेटी के जन्म के बाद से ही रणवीर और दीपिका की जिंदगी में खुशियों का नया चैप्टर शुरू हुआ है.
दोनों ने अपनी बेटी के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी बदलाव किया हैं. दीपिका अब फिल्मों की शूटिंग केवल 8 घंटे की शिफ्ट में करती हैं, ताकि वह अपनी बेटी के साथ हर पल का आनंद ले सकें.
रणवीर-दीपिका का फैमिली मोमेंट
इस खास फोटो को शेयर करते हुए रणवीर और दीपिका ने कैप्शन में लिखा कि “हमारी छोटी परी दुआ की पहली दीपावली.” फोटो में देखा जा सकता है कि दुआ पारंपरिक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं और उनके मासूम चेहरे पर खुशियों की झलक साफ दिखाई दे रही है. फैंस ने सोशल मीडिया पर इस फोटो को देखकर कमेंट्स में उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार भेजा.
सोशल मीडिया पर इस फोटो ने तुरंत ही तहलका मचा दिया. कई फैंस ने लिखा कि “दुआ बहुत प्यारी है,” तो कई ने कहा कि “दीपिका और रणवीर अब सच में सुपर मॉम और सुपर डैड बन गए हैं.” बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सितारों ने इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कपल को बधाई दी.
रणवीर और दीपिका की यह पहल उनके फैंस के लिए बेहद खास है. फैंस ने लंबे समय से यह इंतजार कर रहे थे कि वे अपनी बेटी का चेहरा देख सकें. दीपावली के मौके पर यह फोटो ना सिर्फ फैंस को खुश करने वाला है, बल्कि यह कपल और उनकी बेटी के बीच के खास रिश्ते को भी दर्शाता है.
ये भी पढ़ें- Thamma Review: आयुष्मान बने वैम्पायर, पर मैडॉक के पास कहानी में क्या है ? पहले दिन इतने करोड़ हो सकता है कलेक्शन
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



