चुनाव

तेजस्वी यादव का दावा, बिहार में बदलाव की लहर, संविदाकर्मियों और जीविका दीदियों को मिलेगा न्याय

Bihar Election: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) कर कहा कि इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने (Tejashwi Yadav) कहा कि मौजूदा डबल इंजन सरकार से लोग नाराज़ हैं. भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और पलायन ने लोगों को परेशान कर रखा है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने उनकी पुरानी घोषणाओं की नकल कर जनता को गुमराह किया है.

तेजस्वी यादव का ऐलान

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो प्रदेश के सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कई एजेंसियों के जरिए संविदाकर्मियों का शोषण हो रहा है, जिसे खत्म किया जाएगा.

जीविका दीदियों के लिए भी वादे

उन्होंने जीविका दीदियों के लिए भी कई वादे किए. तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी जीविका CM दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलेगा. उनका वेतन बढ़ाकर 30,000 रुपया प्रति माह किया जाएगा. इसके अलावा उन्हें 2,000 रुपया का अतिरिक्त भत्ता, 5 लाख रुपया का बीमा और ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा दी जाएगी. पहले से लिए गए ऋण पर ब्याज भी माफ किया जाएगा.

BETI और MAA नाम की दो योजनाओं की जानकारी

तेजस्वी ने BETI और MAA नाम की दो योजनाओं की भी जानकारी दी. BETI योजना में बेटियों को जन्म से लेकर आय अर्जित करने तक मदद दी जाएगी जिसमें बेनिफिट, एजुकेशन, ट्रेनिंग और इनकम शामिल हैं. वहीं MAA योजना में मकान, अन्न और आमदनी की गारंटी दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें-केरल दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू के हेलिकॉप्टर के साथ हादसा टला, हेलीपैड धंसने से मचा हड़कंप

महागठबंधन में आंतरिक कलह!

महागठबंधन को लेकर उठे सवालों पर तेजस्वी ने कहा कि कोई विवाद नहीं है और जल्द ही सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे. उन्होंने कहा कि बिहार को अब आर्थिक न्याय की जरूरत है और आरजेडी की सरकार बनने पर यही प्राथमिकता होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

47 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

55 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago