मनोरंजन

Adipurush: ‘आदिपुरुष’ पर भड़कीं रामायण की ‘सीता’, बोलीं- ये एंटरटेनमेंट का साधन नहीं

डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में 16 जून को रिलीज की गई थी. जिसको लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लोग रामानंद सागर के बाद ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म को देखने के लिए उत्साहित थे लेकिन इसको लेकर बवाल बढ़ गया. लोगों का आरोप है कि इसमें भगवान राम, सीता और हनुमान के किरदारों का मजाक बना दिया गया है. सभी किरदारों को ऐसे दिखाया है, मानो थिएटर में कोई गेमिंग शो देखने के लिए बैठे हैं. इसको लेकर ‘रामायण’ में सीता का रोल करने वाली दीपिका चिखलिया ने भी बयान दिया है.

दीपिका चिखलिया ने ‘आदिपुरुष’ पर हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी

दशकों पहले रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का रोल निभाकर दीपिका चिखलिया ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी. लोग उन्हें असली की सीता मां मानकर पूजने लगे थे. वहीं ‘रामायण’ की सीता ने अब ओम राउत के डायरेक्शन में बनी ‘आदिपुरुष’ पर हो रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. दीपिका ने एक इंटरव्यू में हाल ही में रिलीज हुई प्रभास और कृति सनोन-स्टारर फिल्म के बारे में कहा कि वाल्मिकि जी और तुलसी जी ने जिस सच्चाई के साथ रामायण लिखा है उस सच्चाई के साथ हिंदू महाकाव्य से किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने पर आलोचना का सामना करना ही पड़ेगा.

एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है ‘रामायण’

दीपिका ने ये भी कहा कि हिंदू महाकाव्य एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है और फिल्म मेकर्स को हर कुछ सालों में नए बदलाव के साथ आने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़े: International Yoga Day 2023: मलाइका अरोड़ा से शिल्पा शेट्टी तक… उम्र है 45 के पार, लेकिन योग से खुद को रखती है फिट

‘आदिपुरुष’ पर क्यो हो रहा विवाद

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ ‘रामायण’ हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी रिलीज हुई है. हालांकि, प्रभास और कृति सनन की ये फिल्म रिलीज के बाद से विवादों में फंसी हुई है. यहां तक कि इसे बैन करने की भी मांग की गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

19 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

24 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

38 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

54 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

58 minutes ago