Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rashmika Mandanna और Vijay Devarakonda ने कर ली सगाई? फैंस में खुशी की लहर, शादी की तारीख भी हुई रिवील

फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुपचुप सगाई कर ली है. अगले साल फरवरी में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. फैंस सोशल मीडिया पर खुशी जता रहे हैं और कपल की शादी को लेकर उत्साहित हैं.

Rashmika Vijay Engagement

Rashmika Vijay Engagement: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते को एक नया मुकाम दिया है. खबरों के मुताबिक दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है. इस खुशखबरी ने उनके फैन्स को सोशल मीडिया पर बेहद उत्साहित कर दिया है. लोग लगातार दोनों के नाम पर बधाई संदेश और पोस्ट शेयर कर रहे हैं.

कब होगी शादी?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका और विजय ने गुपचुप सगाई कर ली है और दोनों अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि, कपल ने अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही कोई तस्वीर साझा की है. सूत्रों के अनुसार, रश्मिका और विजय चाहते हैं कि यह खास मौका परिवार के बीच ही सलीके से मनाया जाए.

लंबे समय से साथ हैं दोनों

रश्मिका और विजय लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. फिर भी, अक्सर उन्हें इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में साथ देखा जाता रहा है.

दोनों की जोड़ी साल 2018 में ‘गीता गोविंदम’ की शूटिंग के दौरान सबसे पहले चर्चा में आई थी. फिल्म सुपरहिट साबित हुई और तभी से दोनों के बीच की केमिस्ट्री और भी सुर्खियों में रहने लगी.

ये भी पढ़ें- Two Much With Kajol And Twinkle: आलिया के ससुर की वजह से लगभग कपूर बन गई थी ट्विंकल खन्ना, साझा किया मजेदार किस्सा

फिल्मों का सफर

‘गीता गोविंदम’ के बाद दोनों को फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में भी साथ देखा गया था, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी. इसके बाद से उनके डेटिंग की खबरें और तेजी से फैलने लगी थीं. अब, उनके फैन्स को शादी की खबर ने और ज्यादा उत्साहित कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital