Sonu Kakkar Cut Ties With Neha-Tony: मशहूर सिंगर सोनू कक्कड़ ने हाल ही में एक ऐसा कदम उठाया जिससे उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग हैरान रह गए. जहां उनकी बहन नेहा कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ अपनी जोड़ी से लगातार हिट गाने दे रहे हैं वहीं सोनू ने एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया के जरिए ऐलान कर दिया कि अब उनका अपने भाई-बहनों से कोई नाता नहीं है. हालांकि थोड़ी देर बाद सोनू ने पोस्ट डिलीट कर दी. सिंगर ने अपनी पोस्ट में जिस तरह से नेहा और सोनू से रिश्ते तोड़ने की जानकारी दी है उसे लेकर नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं अब दो टैलेंटेड सुपरस्टार्स टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं. मेरा यह फैसला ही इमोशनल तकलीफ से लिया है और मैं आज वाकई बहुत निराश हूं.” सोनू कक्कड़ ने अपनी पोस्ट में रिश्ता खत्म किए जाने की वजह तो नहीं बताई है लेकिन इशारे-इशारे में इतना जरूर बता दिया है कि उनके बाकी दोनों भाई-बहनों के साथ रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे.
ये भी पढ़ें: सैफ अली खान पर चाकू से जानलेवा हमला, 1613 पन्नों की चार्जशीट में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे
बता दें कि इससे पहले सिंगर अरमान मलिक ने भी अपने घरवालों से रिश्ता तोड़ने की अनाउंसमेंट की थी. अब सोनू कक्कड़ का यह पोस्ट जैसे ही अपलोड हुआ, यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने लिखा, “क्या कारण हैं? ऐसा क्यों हो रहा है?” एक अन्य ने लिखा, “ओह, उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.” तीसरी ने लिखा, “आपको शुभकामनाएं. (थोड़ा हैरान).” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “क्या???” सिंगर का ये पोस्ट थोड़ी ही देर में वायरल हो गया और नेटिजन्स ने इसकी जमकर खिल्ली उड़ा दी. ऐसे में सोनू ने ये पोस्ट डिलीट कर दी.
सोनू को ‘इंडियन आइडल 12’ और ‘सा रे गा मा पा पंजाबी’ जैसे सिंगिंग रियलिटी शो को जज करने का श्रेय दिया जाता है. इसके बाद वह ‘कोक स्टूडियो इंडिया’ में भी नजर आईं. इतना ही नहीं, सोनू अपने भाई-बहन नेहा और टोनी कक्कड़ के साथ पेशेवर रूप से भी जुड़ी हुई थीं. गायिका ने भाई टोनी द्वारा गाए गए कई गानों को अपनी आवाज दी, जिनमें ‘अखियां नू रहन दे’, ‘अर्बन मुंडा’, ‘फिर तेरी बाहों में’, ‘ऊह ला ला’, ‘फंकी मोहब्बत’ और ‘बूटी शेक’ शामिल हैं. इनमें से कुछ गानों को नेहा ने सोनू के साथ मिलकर गाया है.
कक्कड़ भाई-बहनों ने ‘इन एमटीवी अनप्लग्ड’ शो में भी साथ में परफॉर्म किया, जहां उन्होंने अपना ट्रैक ‘स्टोरी ऑफ कक्कड़’ लाइव गाया. टोनी द्वारा रचित यह ट्रैक संगीत उद्योग में उनकी प्रसिद्धि को दर्शाता है. इसके अलावा, इन तीनों ने ‘म्यूजिक की पाठशाला’ के दौरान लोकप्रिय ट्रैक ‘मिले हो तुम हमको’ भी गाया था.
-भारत एक्सप्रेस
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…