दुनिया

भूख से तड़पते लोगों पर RSF का हमला, 100 से अधिक लोगों की मौत, संयुक्त राष्ट्र बोला- हालात बेहद गंभीर

सूडान के दारफूर क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण हमलों में 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. मरने वालों में कम से कम 20 बच्चे शामिल हैं. यह हमला अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) द्वारा किया गया बताया गया है.

RSF ने विस्थापितों के शिविर पर किया हमला

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, RSF ने एल-फाशर शहर और इसके आसपास के ज़मज़म तथा अबू शौक विस्थापित शिविरों पर जमीन और हवा दोनों से हमला किया. यह वे इलाके हैं जहां पहले से ही हजारों लोग भुखमरी और विस्थापन की स्थिति में रह रहे थे. संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसी ने बताया कि इन हमलों ने शिविरों में भारी तबाही मचाई है. कई लोग घायल हुए हैं और हालात बेहद गंभीर हैं.

यह भी पढ़ें- अप्रवासियों के लिए ट्रंप प्रशासन ने लागू किया नया नियम, अब H-1B वीजा हो या ग्रीन कार्ड, हर दम साथ रखने होंगे कागजात, वरना…

‘जनरल कोऑर्डिनेशन ऑफ डिस्प्लेस्ड पर्सन्स एंड रिफ्यूजीज’ नामक संगठन के अनुसार, हमले गुरुवार से शुरू होकर शनिवार तक जारी रहे. इसमें घरों, बाजारों और अस्पतालों को भी निशाना बनाया गया. बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी हताहत हुए. संगठन ने इन हमलों को युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध बताया.

RSF ने आरोपों को किया खारिज

हालांकि RSF ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने किसी भी नागरिक को निशाना नहीं बनाया. उनका दावा है कि वायरल वीडियो सेना द्वारा फैलाया गया झूठा प्रचार है. RSF का कहना है कि वे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का पालन करते हैं. गौरतलब है कि अप्रैल 2023 से RSF और सूडानी सेना के बीच सत्ता संघर्ष जारी है, जिससे देश में लोकतांत्रिक बदलाव की उम्मीदें टूटती जा रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

40 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

58 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago