उत्तर प्रदेश

“दलित सांसद के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रहे अखिलेश”, योगी के मंत्री ने सपा प्रमुख पर किया करारा हमला

राणा सांगा पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान देने का मामला तूल पकड़ा हुआ है. यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर (Anil Rajbhar) ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अखिलेश पर दलित सांसद के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चलाने का आरोप लगाया.

Anil Rajbhar का अखिलेश पर हमला

यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा, “समाजवादी पार्टी जो खेल खेल रही है, वो बिल्कुल ठीक नहीं है. दलित सांसद के कंधे पर बंदूक रखकर सपा गोली चला रही है. सपा समाज को बांटने का काम नहीं करे. समाजवादी पार्टी अपने सांसदों को आगे करके देश के महापुरुषों के खिलाफ बयान देकर समाज को बांटने का काम कर रही है. ऐसी भावनाओं का हम भर्त्सना करते हैं. अगर अखिलेश को कुछ कहना है तो वो सामने आकर कहें.”

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान बलात्कार मामले की जानकारी लेने पर सपा हमलावर है. अनिल राजभर ने इस पर कहा, “सपा को बाल की खाल खींचने की आदत है. उन्हें कुछ कहना है इसलिए वो कह रहे हैं. हम लोगों का सौभाग्य की बात है कि पीएम मोदी छोटी-छोटी बातों का संज्ञान भी ले रहे हैं. यह बात प्रमाणित करता है कि काशी के प्रति उनकी कितनी चिंता रहती है.”

वाराणसी दौरे पर पहुंचे थे पीएम मोदी

दरअसल, पीएम मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से दुष्कर्म की घटना की जानकारी ली है. साथ ही ऐसी घटना दोबारा न होने के निर्देश दिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार को काशी पहुंचे थे. वह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से मेहंदीगंज स्थित जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए.

यह भी पढ़ें- ‘Waqf कानून बंगाल में नहीं चलेगा..’, ममता के इस बयान पर बोले सुधांशु त्रिवेदी- आपको केंद्र सरकार के कानून से इनकार का हक नहीं

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने वाराणसी दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर उतरते ही वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से कुछ दिन पूर्व शहर में घटी एक दुष्कर्म की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली. उनके द्वारा सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस हेतु व्यापक व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

39 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

42 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago