देश

एक्सचेंज फॉर मीडिया के ‘न्यूज नेक्स्ट’ कार्यक्रम 2024 में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

News next 2024 programme: ‘एक्सचेंज 4 मीडिया’ के News Next 2024 कार्यक्रम का आयोजन आज 30 मार्च को द इंपीरियल होटल, नई दिल्ली में किया जाएगा. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय भी शिरकत करेंगे. वे भारत में उभरते समाचार चैनलों के लिए अवसर और चुनौतियां विषय पर 4 बजे अपने विचार व्यक्त करेंगे.

कार्यक्रम में शामिल होंगी मीडिया जगह की ये दिग्गज हस्तियां

News Next 2024 कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के एमडी उपेंद्र राय के अलावा वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई, बरखा दत्त, राहुल कंवल, रबिंद्र नारायण, सुमित अवस्थी, दीपक चौरसिया, जर्नादन पांडे, राणा यशवंत, सुधीर चौधरी, अंजना ओम कश्यप समेत कई वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल होंगे.

ENBA पुरस्कारों की होगी घोषणा

दिन भर चलने वाले शिखर सम्मेलन के बाद, मीडिया जगत के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ENBA न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स के 16वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा की जाएगी. बता दें कि ENBA पुरस्कार को देश के अग्रणी समाचार/टीवी पुरस्कारों के रूप में जाना जाता है. ENBA अवार्ड का मुख्य उद्देश्य भारत में टेलीविजन समाचार कवरेज में उत्कृष्टता का सम्मान करना है. मीडिया जगत की प्रभावशाली हस्तियों की पहचान करने पर संस्था द्वारा विशेष ध्यान दिया गया है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago