मनोरंजन

‘Squid Game’ फाइनल सीजन में दिखने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट! जानिए भारत में कब और कहां होगी रिलीज़

Squid Game Season 3: कोरियन सस्पेंस और सर्वाइवल से भरपूर “स्क्विड गेम” का मोस्ट अवेटेड फाइनल सीजन, यानी सीजन 3, इस शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली रिलीज हो चुका है. इस बार शो का तीसरा सीजन केवल 6 एपिसोड का होगा, जो अब तक का सबसे छोटा सीजन माना जा रहा है. पहले सीजन में 9 एपिसोड थे, जबकि दूसरे में 7 एपिसोड रिलीज हुए थे.

रिलीज डेट और टाइमिंग

दुनियाभर में “स्क्विड गेम सीजन 3” 27 जून को लॉन्च किया जाएगा. नेटफ्लिक्स पर ज्यादातर शोज अमेरिका के समय के अनुसार रात 12 बजे (Pacific Time) या सुबह 3 बजे (Eastern Time) रिलीज होते हैं. लेकिन अलग-अलग देशों में रिलीज का समय अलग रहेगा. भारत में दर्शक दोपहर 12:30 बजे (IST) से नए एपिसोड देख सकेंगे.

कहानी में नया मोड़

इस सीजन में कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पिछली खत्म हुई थी. गी-हुन अपनी दर्दनाक हार और फ्रंट मैन की चौंकाने वाली सच्चाई जानने के बाद अब पूरे खेल को खत्म करने का संकल्प लेता है. हालांकि, यह काम उतना आसान नहीं होगा. फ्रंट मैन अब भी खेल का संचालन कर रहा है, और इस बार दांव कहीं ज्यादा बड़ा है. गी-हुन को एक भी गलती नहीं करनी है, वरना नतीजे खतरनाक साबित हो सकते हैं. आखिर में फ्रंट मैन का क्या होगा, यह देखना बेहद रोमांचक होगा.

नेटफ्लिक्स पर स्क्विड गेम सीजन 3 के सभी एपिसोड कैसे डाउनलोड करें? जानिए आसान तरीका

अगर आप स्क्विड गेम का तीसरा सीजन बिना इंटरनेट के देखना चाहते हैं या सफर के दौरान वीडियो बफरिंग से परेशान नहीं होना चाहते, तो यहां आपके लिए एक सिंपल गाइड दी गई है:

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या टैबलेट में नेटफ्लिक्स का ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
  • स्टेप 2: ऐप ओपन करें और अपनी नेटफ्लिक्स आईडी से लॉगिन करें.
  • स्टेप 3: ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में Squid Game 3 लिखकर सर्च करें.
  • स्टेप 4: शो की डिटेल पेज खुलने पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें और हर एपिसोड के सामने दिख रहे Download बटन पर टैप करें.
  • स्टेप 5: सभी एपिसोड डाउनलोड होने के बाद, ऐप के मेन्यू में मौजूद Downloads सेक्शन में जाएं. वहां से आप कभी भी ऑफलाइन एपिसोड देख सकते हैं.

सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज

पहले दो सीजन ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया था. अब तीसरा सीजन और भी ज्यादा रहस्यों और दिलचस्प मोड़ों के साथ लौटा है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार चर्चा कर रहे हैं कि इस बार कौन सा कंटेस्टेंट आखिरी तक टिकेगा और किसे खेल से बाहर होना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: ‘Sardaar Ji 3’ विवाद को लेकर घिरे Diljit Dosanjh, आलोचना से बचने के लिए Co-Actress ने किया ये काम

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago