मनोरंजन

फिल्म के सेट पर हादसा, स्टंटमैन राजू की मौत, तमिल एक्टर विशाल ने दी श्रद्धांजलि

Stuntman Raju Death: फिल्मों में जब कोई खतरनाक स्टंट होता है, तो पर्दे के पीछे कुछ ऐसे चेहरे होते हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर उसे अंजाम देते हैं. लेकिन कभी-कभी ये जोखिम बहुत भारी पड़ जाता है.

ऐसा ही एक दुखद हादसा हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ, जहां एक स्टंटमैन की जान चली गई.

हाई-रिस्क स्टंट बना मौत की वजह

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट आर्टिस्ट एमएस राजू की मौत उस वक्त हो गई जब वो एक फिल्म के लिए कार पलटने वाला एक खतरनाक स्टंट कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि ये स्टंट बेहद रिस्की था, और शूटिंग के दौरान सब कुछ प्लान के मुताबिक नहीं हो पाया. इस हादसे में उनकी जान चली गई, जिससे पूरी फिल्म यूनिट और इंडस्ट्री सदमे में है.

एक्टर विशाल ने जताया गहरा शोक

राजू की मौत की खबर सामने आने के बाद एक्टर विशाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया. उन्होंने लिखा, “यह बात पचा पाना बहुत मुश्किल है कि स्टंट आर्टिस्ट राजू का आज सुबह जैमी और रंजीत की फिल्म के लिए कार पलटने का एक सीन करते समय निधन हो गया. मैं राजू को इतने सालों से जानता हूं, और उसने मेरी फिल्मों में कई बार जोखिम भरे स्टंट किए हैं. वो बहुत बहादुर इंसान था. मेरी गहरी संवेदनाएं और उनकी आत्मा को शांति मिले.”

विशाल ने आगे ये भी कहा कि वो सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि राजू के परिवार के साथ हर मोड़ पर खड़े रहेंगे. “ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में और शक्ति प्रदान करे. सिर्फ़ इस ट्वीट के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के भविष्य के लिए भी मैं हमेशा मौजूद रहूंगा, क्योंकि मैं उसी फिल्म इंडस्ट्री से हूं और इतनी सारी फ़िल्मों में उनके योगदान के लिए भी. मैं तहे दिल से और अपना फर्ज समझते हुए उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनका भला करे.”

स्टंट कोरियोग्राफर स्टंट सिल्वा ने भी राजू को याद करते हुए कहा, “हमारे कार-जंपिंग स्टंट आर्टिस्ट एमएस राजू अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. हमारी स्टंट यूनियन और पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री उन्हें नमन करती है.”

राजू जैसे स्टंटमैन फिल्म इंडस्ट्री के असली हीरो होते हैं, जो पर्दे पर एक्शन और थ्रिल लाने के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देते हैं.

ये भी पढ़ें- IFFM 2025: मनोज बाजपेयी, मोहनलाल, करीना और शर्मिला के बीच ‘बेस्ट एक्टर’ अवॉर्ड का मुकाबला

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

52 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago