मनोरंजन

मूवी रिलीज से पहले अलग मिशन पर ‘जवान’ का यह एक्टर, वीडियो और तस्वीरें आईं सामने

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. इसमें कोई शक नहीं है कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में से एक हैं. कई बार ऐसा हुआ है जब उन्होंने अपने अभिनय से फैन को हंसाया है. सुनील को हाल ही में सड़क किनारे एक ठेले पर भुट्टा बेचते हुए देखा गया. वीडियो को सुनिल ग्रोवर ने खुद भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शेयर करते ही वीडियो वायरल हो गया. वायरल वीडियो में सुनिल भुट्टे की दुकान पर स्टोव पर भुट्टे भूनते नजर आ रहे हैं. जब सुनील भुट्टा भून रहे थे तो स्टॉल मालिक खड़े होकर मुस्कुरा रहे थे. कॉमेडियन अभिनेता बारिश के दौरान स्नैक्स का आनंद ले रहे हैं. सुनील ने इस क्लिप के लिए एक मिशन इम्पॉसिबल गाने का इस्तेमाल किया और कैप्शन में लिखा है, “अगले मिशन की तलाश में!”

यूनाइटेड कच्चे में दिखे सुनील

हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील से पूछा गया कि क्या वह कपिल के साथ दोबारा काम करने के लिए तैयार हैं. इस पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया था. दिलचस्प बात यह है कि कपिल कई सालों से अपने इंटरव्यू में कह चुके हैं कि सुनील का उनके शो में स्वागत है. सुनील ग्रोवर को आखिरी बार यूनाइटेड कच्चे नामक वेब सीरीज में देखा गया था. मानव शाह द्वारा निर्देशित, 8-एपिसोड की वेब सीरीज यूनाइटेड किंगडम में शूट की गई है. कहानी लंदन में अप्रवासियों के चुनौतीपूर्ण जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. सुनील ग्रोवर के अलावा, सीरीज में सतीश शाह, सपना पब्बी, निखिल विजय, मनु ऋषि चड्ढा, नयनी दीक्षित और नीलू कोहली महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें: क्या फिर से शुरू होगा 1000 रुपए का नोट? संसद में सरकार ने दिया ये जवाब

शाहरुख खान के साथ जवान में भी आएंगे नजर

टीवी पर सबको लोटपोट करने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर फिल्म जवान में भी शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं. कपिल शर्मा शो के किरदार गुत्थी को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस किरदार में सुनील ग्रोवर ने जान डाल दी थी. गुत्थी ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था. हालांकि कपिल के साथ झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने यह शो छोड़ दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

10 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

23 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

37 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago