दुनिया

Anju Nasrullah: अंजू पाकिस्तान जाकर बन गई ‘फातिमा’, नसरुल्लाह से करेगी निकाह, सामने आया प्री-वेडिंग वीडियो शूट

Anju Nasrullah Love story: भारत से पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू नाम की महिला वहां एक मुस्लिम युवक से निकाह करने वाली है. सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंजू नसरुल्लाह नाम के युवक के साथ मस्ती करती नजर आ रही है. इसे प्री वेडिंग वीडियो शूट बताया जा रहा है. जिसे शूट करने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया.

इनका यह वीडियो अब ट्विटर पर वायरल हो गया है. पाकिस्तानी वेबसाइट्स पर दोनों की बहुत-सी तस्वीरें पब्लिश की गई हैं. पाकिस्तान के ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल की अंजू ने कहा है कि खैबर पख्तूनख्वा के प्रांत के रहने वाले नसरूल्लाह से उसे मोहब्बत है और वो उसी के साथ जिंदगी गुजारेगी.

अंजू के पाकिस्तान जाने पर बहुत-से लोग इसलिए भी हैरान हैं, क्योंकि वो देश सबसे खराब पासपोर्ट की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. वहां की हालत किसी से छिपी नहीं है. वहां बाहर से किसी का जाना छोड़िए, पाकिस्तान के लोग मुल्क छोड़कर भाग रहे हैं. इसीलिए जब अंजू के पाकिस्तान जाने की खबर आई तो यह खबर आग की तरह फैल गई.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में ऐसी जगह पर रह रही अंजू, जहां आतंकी बरपाते हैं कहर, वीडियो कॉल करके बोले 7 झूठ, पति को कहा था- जयपुर जा रही हूं

भारत में अंजू की शादी कई साल पहले हो चुकी थी और वो 2 बच्चों की मां भी है. इसके बावजूद वो अपने बच्चों और ईसाई पति को छोड़कर पाकिस्तान चली गई. अंजू के भारतीय देवर का कहना है कि भाभी ने मेरे भाई अरविंद से शादी करने के लिए ईसाई मजहब कुबूला था, मगर अब वो पाकिस्तान में मुस्लिम बन गई है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

3 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

19 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

34 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago