मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे सनी देओल के बेटे Karan Deol और दृशा आचार्य, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Karan Deol Wedding: एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल आज यानी 18 जून 2023 को अपनी मंगेतर दृशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं. कुछ ही देर पहले, शादी के जोड़े में सजे दूल्हा-दुल्हन करण और दृशा की पहली झलक देखने को मिली है, जिसमें दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं.

करण और दृशा की शादी की तस्वीरें आईं सामने

सामने आई तस्वीरों में करण देओल और उनकी दुल्हन दृशा को मंडप में बैठे हुए देखा जा सकता है. फेरों के लिए अग्नि कुंड के सामने बैठे दूल्हा-दुल्हन काफी प्यारे लग रहे हैं. दोनों के गले में वरमाला भी देखी जा सकती है.

करण देओल और दृशा रॉय का वेडिंग लुक

करण और दृशा के वेडिंग लुक की बात करें, तो दोनों अपने-अपने वेडिंग आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं, जिनसे नजरें हटाना मुश्किल है. करण की दुल्हन दृशा ने अपने डी-डे के लिए सुर्ख लाल रंग का जोड़ा चुना था, जिस पर गोल्डन जरी वर्क किया गया था. उन्होंने अपने ब्रॉड बॉर्डर वाले लहंगे के साथ डीप वी-नेकलाइन वाले ब्लाउज और मैचिंग डबल दुपट्टे को पेयर किया था, जिनमें से एक को उन्होंने अपने सिर पर लिया हुआ था. वहीं, दूल्हे राजा करण आइवरी कलर की शेरवानी, मैचिंग पगड़ी और दोशाला में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे.

ये भी पढ़े:Adipurush: विवादों के बीच ‘आदिपुरुष’ ने की बंपर कमाई, 2 दिनों में ही 200 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री

दृशा ने अपने ब्राइडल लुक को रखा सिंपल

दृशा ने अपने ब्राइडल लुक को मिनिमल रखते हुए लाइट मेकअप के साथ गोल्डन कड़े, मैचिंग झुमके और सिर्फ एक मांग टीका पहना हुआ था. जिसमें उनका लुक जितना सिंपल था उतना ही क्लासी और रॉयल भी लग रहा था. वैसे, कहने की जरुरत नहीं की अपनी शादी के जोड़े में कपल एक साथ पिक्चर परफेक्ट लग रहे थे.

सनी देओल कुर्ते-पायजामा मे आए नजर

हालांकि इससे पहले करण की बारात की झलकियों सामने आई थीं जिसमें उनके पिता सनी देओल उनके साथ थे, जो आइवरी कलर के कुर्ते-पायजामा और लाइट ग्रीन कलर की लॉन्ग जैकेट व लाल पगड़ी में बहुत अच्छे लग रहे थे. इसके अलावा, करण के दादा घर्मेंद्र बारात में ढोल की थाप पर खूब डांस करते दिखे थे. उनके साथ उनके छोटे बेटे बॉबी देओल भी नजर आ रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

17 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

45 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

53 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago