देश

Heat Stroke: बलिया में 3 दिनों में 55 लोगों की मौत, मचा हाहाकार, हीट स्ट्रोक से मौतों की आशंका, येलो अलर्ट जारी

Heat Stroke In UP: पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी के साथ ही लू का प्रकोप जारी है. अयोध्या में हीट स्ट्रोक से एक TSI यातायात की मौत ने पूरे पुलिस विभाग को हिला कर रख दिया है. वहीं बलिया (Ballia) में तीन दिनों के अंदर 55 लोगों की हुई मौत से हड़कंप मचा हुआ है. इसको देखते हुए जिले में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि ये मौतें हीट स्ट्रोक से हुई हैं. इस मामले में अभी जांच चल रही है. वहीं गर्मी की बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों में पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

बलिया में 15 जून से 17 जून तक 55 लोगों की मौत हुई है. मौत को लेकर जहां हीट स्ट्रोक व भीषण गर्मी की आशंका जताई जा रही है. डीएम रवींद्र कुमार ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा है कि अभी मौतों की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा है कि शासन स्तर पर दो निदेशक स्तर के अधिकारी इसकी जांच के लिए भेजे गए हैं. मृत्यु कैसे हुई है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

जिलाधिकारी ने कहा है कि सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में मौत की वजह हीट स्ट्रोक बताई जा रही है, जिसे अभी सही नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि अभी तक हीट स्ट्रोक से मृत्यु के सम्बंध में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं. पूर्व में जो जिला अस्पताल के सीएमएस थे उनके द्वारा अप्रामाणिक बयान देने के बाद उनको उनके पद से हटा दिया गया है. फिलहाल अस्पताल में ओआरएस के साथ ही सभी सुविधा दी जा रही है, ताकि आम जनमानस को किसी तरह की कोई समस्या न हो.

ये भी पढ़ें- Adipurush: लखनऊ में ‘आदिपुरुष’ का विरोध, मुकदमा दर्ज कराने की मांग, राष्ट्रीय लोकदल ने फिल्म को यूपी में बैन करने की उठाई मांग, सीएम योगी को लिखा पत्र

डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में इलाज की पुख्ता व्यवस्था है. डॉक्टर की सलाह, जांच से लेकर दवा तक मुफ्त में मुहैया कराई जा रही है. डॉक्टर लक्षण व जांच करने के बाद बीमारियों की पहचान करें. इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरती जाये. लक्षण महसूस होने पर रोगी तुरंत सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में आयें. डिप्टी सीएम ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के सीएमओ और सीएमएस को हीट वेव को लेकर निर्देश दिये हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

52 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago