Gurucharan Singh
लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध गुरुचरण सिंह को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 25 दिनों के बाद लापता एक्टर गुरुचरण सिंह शुक्रवार को अपने दिल्ली स्थित घर पर लौट आए. मीडिया रिपोर्टे के मुताबिक शनिवार यानी आज 18 मई को ट्विटर पर एक पुलिस अधिकारी के साथ गुरुचरण की तस्वीर शेयर की है. एक्टर के पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज कराई थी, लेकिन अब कई दिनों तक गायब रहने के बाद गुरुचरण खुद घर वापस लौटे आए हैं. दिल्ली पुलिस ने वापस लौटने पर सोढ़ी से पूछताछ की और उनके गायब रहने की सबसे बड़ी वजह भी बताई है.
अपने घर लौटने के तुरंत बाद, एक्टर से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की और एक स्थानीय अदालत के सामने उनका बयान दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि एक्टर ने बताया है कि ‘वह आध्यात्मिक यात्रा के लिए घर से निकले थे. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्टर के पिता, हरजीत सिंह शुरू में हमसे बात करने में झिझक रहे थे. जब उनसे उनके बेटे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें घर वापस आए 2 दिन हो गए हैं.’
गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन 26 अप्रैल को पता चला कि वह शहर पहुंचे ही नहीं. एक्टर को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था, लेकिन उसके बाद वह कहां गायब हो गए यह किसी ने नहीं देखा. इसके बाद उनके पिता ने पालम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी, जिसके बाद कई नए सुराग मिले थे. लेकिन इस के बाद भी एक्टर के बारे में कुछ भी पता नहीं चला था.
ऐसी भी खबर थी कि एक्टर शादी करने वाले थे और वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने खाते से कुछ लेनदेन करने के लिए पैसे भी निकाले थे. एटीएम से पैसे निकालने की फुटेज भी सामने आई थी. पुलिस ने बताया था कि उन्होंने अपने बैंक खाते से 14 हजार रुपये निकाले थे.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…