अजब-गजब

एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दिखी ऐसी चीज, जिसे देख लड़की को लगा तगड़ा झटका, PHOTO देख लोगों के उड़े होश

Surgical Screw: आप जब भी एयरपोर्ट पर जाते हैं तो वहां आपने देखा होगा कि वहां की सुरक्षा कितनी तगड़ी होती है. बिना इजाजत के वहां कोई भी अंदर नहीं जा सकता है. यहां तक कि अगर लोगों को फ्लाइट भी पकड़नी होती है तो पहले सुरक्षा जांच से होकर गुजरना पड़ता है उसके बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जाती है.

एयरपोर्ट सुरक्षा इतनी तगड़ी होती है अगर कोई अपने शरीर के अंदर भी कुछ छिपाकर ले जा रहा है तो उसका भी पचा चल जाता है, क्योंकि यहां एक्स-रे मशीनें लगी होती हैं. ऐसा ही कुछ एक ताइवान महिला के साथ भी हुआ है. वह एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच से गुजर रही थी कि इसी बीच हवाई अड्डे के स्कैनर में एक ऐसी चीज दिखी जिसे देख उसके भी होश उड़ गए.

19 से भी अधिक बार करवा चुकी हैं सर्जरी

इस महिला का नाम फैंग कियुआन है जिन्हें स्प्राइट के नाम से भी जाना जाता है, वह एक ताइवानी मॉजल है. इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन यानी 10 लाख से भी अधिक फॉलोवर्स हैं. फैंग अब तक 19 से भी अधिक बार प्लास्टिक सर्जरी करा चुकी हैं, जिसमें माथे की दो बार सर्जरी, पलकों की पांच बार, नाक की पांच बार, ठुड्डी की दो बार सर्जरी और फेसियल रिपेयर के लिए पांच बार लिपोसक्शन शामिल है. इन सर्जरी पर वह अब तक ढाई लाख डॉलर यानी 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा अधिक खर्च कर चुकी हैं.

ठुड्डी और नाक में फंसी थी ये चीजें

फैंग ने बताया कि हाल ही में जब वह एक एयरपोर्ट के स्कैनर से गुजर रही थीं तो उन्होंने पाया कि उनकी ठुड्डी में कई सारी चीजें फंसी हुई हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें दिखाया है कि उनके निचले होंठ के ठीक नीचे एक इंच का सर्जिकल स्क्रू फंसा हुआ था.

फैंग का मानना ​​है कि करीब 8 साल पहले उन्होंने ‘चिन प्रोस्थेसिस’ कराया था और इसी दौरान वह सर्जिकल स्क्रू वहीं पर रह गया होगा. हालांकि यह कोई इकलौता सर्जिकल स्क्रू उनके चेहरे पर मौजूद नहीं था बल्कि एयरपोर्ट के स्कैनर से उन्हें ये भी पता चला कि उनकी नाक के अंदर भी एक स्क्रू मौजूद था.

ये भी पढ़ें:“कहां राजा भोज- कहां गंगू तेली” कहावत की सच्चाई जानकर ठनक उठेगा माथा, क्या आपको है पता?

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं कमेंट

फैंग कहती है कि उन्हें इन सर्जिकल स्क्रू से अब तक कोई दिक्कत तो महसूस नहीं हुई है, लेकिन फिर भी उन्होंने उसे निकलवाने के लिए डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिया है. वहीं, सोशल मीडिया पर लोग भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा है, ‘इससे पता चलता है कि ब्यूटी स्टैंडर्ड के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं’, वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ‘एमआरआई कराइए और आपके शरीर के सारे पार्ट खुलकर सामने आ जाएंगे’.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago