बबीता
पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बीते 14 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. लोग गोकुलधाम सोसायटी और उसमें रहने वाले किरदारों को खूब पसंद करते हैं. ऐसी ही एक किरदार हैं बबीता जी, जिनका जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया है. दरअसल, इस वक्त मुनमुन जर्मनी टूर पर निकलीं हैं. वहां पर उनका रोड़ एक्सीडेंट हो गया है. इस बात की जानकारी मुनमुन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस एक्सीडेंट से उनके घुटने में चोट भी आई है.
इस शो के हर एक कैरेक्टर ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. शो में किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों की तगड़ी फैन फोलोइंग है. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दर्शक बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता(Munmun Datta) को लोग काफी पसंद करते है.
बता दें की टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता जर्मनी में घूमने गई थी. वह वहां से लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं. इसी बीच एक्ट्रेस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया, जिसे जानकर फैंस परेशान हो गए हैं.
एक्ट्रेस ने अपने इस्टाग्राम (Munmun Dutta Instagram) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था. मेरे बाएं घुटने में चोट लग गई है. इसलिए मुझे अपनी ट्रिप बीच में खत्म करके वापस लौटना पड़ा’. अब मुनमुन का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
बता दें कि जर्मनी से पहले मुनमुन स्विटजरलैंड गई थीं. वहां से उन्होंने कॉफी पीते हुए अपनी फोटो पोस्ट की थीं. इसके साथ ही उन्होंने एक एल्बम भी शेयर करते हुए पूछा था कि ‘कितना ज्यादा हॉट चॉकलेट है? वैसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता मुझे लगता है क्योंकि ‘बड़े बड़े देश में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं’. एक्ट्रेस ने लिंड्ट म्यूजियम का भी टूर किया और फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘लिंट होम ऑफ चॉकलेट की एक यात्रा’.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…