देश

Rampur Bypolls: कौन हैं बीजेपी में शामिल होने वाले फसाहत अली खां, जिन्होंने आजम खान का साथ छोड़ बढ़ा दी सपा की टेंशन

उत्तरप्रदेश में रामपुर उपचुनाव को लेकर तैयारी कर आजम खान को तगड़ा झटका लगा है. आजम खान के एकदम खास और उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू बड़ा दांव खेलते हुए अपने खेमे के साथ बीजेपी में शामिल हो गए है. उनके इस कदम से समाजवादी पार्टी को रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में बड़ा झटका लग सकता है.

कानूनी शिकंजों में फंसकर आजम खान की विधायकी रद्द हुई थी. लेकिन वो अपने प्रत्याशी को जीताने की पूरी कोशिश कर रहे थे. फसाहत अली खां के साथ छोड़ने पर उनके करारा झटका लगा है.

शानू ने दिया था अखिलेश के खिलाफ बयान

रामपुर सीट पर आजम खान का काफी सालों से दबदबा है और उनको हराना आसान नहीं है. लेकिन बीजेपी ने अब मिशन रामपुर पर जुट गई है. क्योंकि आजम के साथी फसाहत अली के बीजेपी ज्वॉइन करने पर आजम की मुश्किलें और बढ़ गई है. बीजेपी में फसाहत अपने साथ सहयोगियों को भी लेकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बता दें कि फसाहत अली खान कुछ से समय से नाराज चल रहे थे और उन्होने ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बयान दिया था.

उन्होने कहा था, ”बीजेपी से हमारी कोई शिकायत नहीं है. जैसा सलूक वो हमारे साथ करते हैं, वैसा ही सलूक हम भी उनके साथ करते हैं. हमारी शिकायत को सपा से है। राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश) को हमारे कपड़ों से बू आती है। अब्दुल दरी बिछाएगा, अब्दुल वोट भी देगा और अब्दुल का ही घर भी टूटेगा और वो ही जेल भी जाएगा”.

रामपुर उपचुनाव में सपा हुई कमजोर!

आजम के साथी के बीजेपी में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं, लेकिन इसका फायदा बीजेपी को जबरदस्त तरीके से होने वाला है. दूसरी तरफ रामपुर के किले को कैसे भेदना है उसके लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. क्योंकि रामपुर विधानसभा सीट आजम के बाद अब काफी कमजोर पड़ चुकी है. दूसरी तरफ आजम पर लगातार कानूनी शिकंजा कसने वाले आकाश सक्सेना को बीजेपी ने टिकट दिया है. जो आजम खान के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे हैं. रामपुर की सीट सपा के लिए इसलिए भी कमजोर हो गई है क्योंकि कांग्रेस से 5 बार विधायक रहे काजिम अली खान ने आकाश सक्सेना को समर्थन दे दिया है. इसके अलावा बाबर खां और मोहम्मद उस्मान जैसे नेता भी उन्ही के पक्ष में उतर गए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

2 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

4 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

15 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

26 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

30 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

33 minutes ago