खेल

NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त, रचिन रवींद्र बने प्लेयर ऑफ द मैच

NZ vs SA 1st Test: न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 281 रन से हरा दिया है. माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में जीत के लिए 529 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में चौथे तीन के तीसरे सेशन में साउथ अफ्रीका की टीम 247 रन पर ढेर हो गई. प्रोटियाज टीम की ओर से डेविड बेडिंघम ने 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाए.

पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को मिली शिकस्त

न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमिसन ने सर्वाधिक 4 और मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट झटके. दोहरा शतक जमाने वाले युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने पहली पारी में टीम के लिए दो विकेट भी चटकाए थे. वहीं केन विलियमसन ने दोनों पारियों ने शतकीय पारी खेली. मेजबान टीम ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 179 रन बनाए थे. इस स्कोर पर कीवी टीम ने पारी घोषित कर दी और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 527 रनों का विशाल टारगेट दिया.

247 पर ढेर हुई साउथ अफ्रीका की टीम

527 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 5 रन के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए. एडवर्ड मूर बिना खाता खोले ही आउट हो गए. वहीं कप्तान नील ब्रांड 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 73 रन के स्कोर तक मेहमान टीम के 4 खिलाड़ी आउट हो चुके थे. रायनार्ड वान टोंडर 31 और जुबैर हम्जा 36 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेविड बेडिंघम ने टीम को संभाला, उन्होंने अर्धशतक लगाकर टीम के स्कोर को पहले 100 और फिर 150 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने कीगन पीटरसन के साथ मिलकर शतकीय पार्टनरशिप की.

कीगन पीटरसन ने खेली 87 रनों की पारी

कीगन पीटरसन 87 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. जिसकी वजह से दोनों खिलाड़ियों के बीच 105 रनों की शानदार टूट गई. 178 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका के 5 विकेट गिरने के बाद टीम संभल नहीं सकी. कीगन पीटरसन (16), क्लायड फॉर्च्यून (11), डुआन ओलिवर (1), शेफो मोरेकी (6) और डेन पैटरसन 15 रन बनाकर आउट हुए. रुआन डे स्वार्ट 34 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे. न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 4 और मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट झटके. टीम साउदी, मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक सफलता मिली.

13 फरवरी से खेला जाएगा दूसरा मैच

माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर रविवार को मेजबान टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 511 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने दोहरा शतक और केन विलियमसन ने शतकीय पारी खेली. पहली पारी में मेहमान टीम 162 रन बनाए. मैट हैनरी और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके. मेजबान टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 247 रन पर ढेर हो गई. पहले टेस्ट में जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब 13 फरवरी से हैमिल्टन में सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- NZ vs SA: रचिन रवींद्र ने अपने चौथे टेस्ट में ठोका दोहरा शतक, 25 साल पूराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

5 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

14 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

15 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

22 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

50 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

59 minutes ago