मनोरंजन

‘थामा’ का दिवाली पर कमाल! पहले ही दिन बनाया रिकॉर्ड, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी दिखाया कमाल

Thamma Box Office Collection: बॉलीवुड में हर साल दिवाली के मौके पर बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, जिनसे दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड एनालिस्ट्स और फिल्ममेकर्स को भी काफी उम्मीदें होती हैं. साल 2025 की दिवाली भी कुछ ऐसी ही साबित हुई, जब दो बहुप्रतीक्षित फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में टकराईं.

एक तरफ आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर हॉरर कॉमेडी ‘थामा’ ने बड़े बजट और स्टार पॉवर के साथ एंट्री मारी, वहीं दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इंटेंस लव स्टोरी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रोमांटिक जॉनर के दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश की. दोनों ही फिल्मों की घोषणा से लेकर रिलीज तक ऑडियंस में जबरदस्त उत्सुकता बनी रही.

पहले दिन किया धमाकेदार कलेक्शन

‘थामा’ की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले ही दिन 24 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है. यह फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और यह दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है.

ये भी पढ़ें- Thamma Review: आयुष्मान बने वैम्पायर, पर मैडॉक के पास कहानी में क्या है ? पहले दिन इतने करोड़ हो सकता है कलेक्शन

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक छोटे कस्बे में घटने वाली भूतिया घटनाओं पर आधारित है, जिसमें हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मेल देखने को मिलता है. रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक और गीता अग्रवाल जैसे अनुभवी कलाकारों ने फिल्म में जान फूंक दी है. खास बात यह भी है कि फिल्म में नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा ने स्पेशल डांस नंबर दिए हैं, जो यूथ को खासा आकर्षित कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी, जिसका सीधा असर थिएटर में दिखाई दिया.

वहीं दूसरी ओर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का जॉनर पूरी तरह अलग है. इस फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है, जो एक सीमित बजट और कम प्रचार वाली फिल्म के लिए सराहनीय मानी जा सकती है. यह एक इमोशनल और इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्रेम और पागलपन की कहानी दिखाई गई है.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है. दर्शक फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है. शाद रंधावा, सचिन खेडेकर और अनंत नारायण महादेवन जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अपनी भूमिका बखूबी निभाई है. हालांकि फिल्म को प्रमोशन का उतना बड़ा प्लेटफॉर्म नहीं मिला, फिर भी इसने लखनऊ, जयपुर और चेन्नई जैसे शहरों में अच्छा रिस्पॉन्स पाया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago