Bihar election 2025: बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के मद्देनज़र आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) के सख्त अनुपालन को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ECI) की निगरानी लगातार तेज हो रही है. आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक राज्य में प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई में 71.32 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुएं जब्त की गई है.
राज्यभर में कुल 824 फ्लाइंग स्क्वॉड दल तैनात किए गए हैं, जो किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं. निर्वाचन आयोग की सी-विजिल ऐप के माध्यम से अब तक कुल 650 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 649 मामलों का समाधान कर दिया गया है. इनमें से 94 प्रतिशत मामलों का निपटारा 100 मिनट के भीतर किया गया है.
आयोग ने तकनीक के व्यापक इस्तेमाल पर बल दिया है ताकि चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाया जा सके. इसके तहत 1950 हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय हैं, जहां नागरिक फोन के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि 6 अक्टूबर से अब तक जिले में सी-विजिल ऐप के माध्यम से 10 मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से दीघा विधानसभा क्षेत्र में 8, जबकि फतुहा और बांकीपुर में 1-1 मामला सामने आया है. सभी शिकायतों की जांच कर आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई है. आचार संहिता के पालन को लेकर जिले में 78 फ्लाइंग स्क्वॉड, 183 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 44 वीडियो निगरानी टीमें, 34 बार्डर चेक पोस्ट और 8 मल्टी-एजेंसी चेकपोस्ट सक्रिय हैं.
डिजिटल टूल्स के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने ऐप भी लॉन्च किया हैं.
KYC ऐप (Know Your Candidate): इसके ज़रिए मतदाता अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता, आपराधिक रिकॉर्ड और संपत्ति आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
सक्षम ऐप: विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं के लिए विकसित इस ऐप से व्हीलचेयर, परिवहन सहायता और वालंटियर सेवा का अनुरोध किया जा सकता है.
सी-विजिल ऐप: यह नागरिकों को चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ी की शिकायत फोटो या वीडियो सहित दर्ज करने की सुविधा देता है.
ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का दावा, बिहार में बदलाव की लहर, संविदाकर्मियों और जीविका दीदियों को मिलेगा न्याय
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…