Bharat Express DD Free Dish

Thamma Review: आयुष्मान बने वैम्पायर, पर मैडॉक के पास कहानी में क्या है ? पहले दिन इतने करोड़ हो सकता है कलेक्शन

आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाज़उद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘Thamma’ मंगलवार (21 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.

Thamma Review

Thamma Review: भेड़िया, मुंजया और स्त्री 2 की जबरदस्त सफलता के बाद से उत्साहित मैडॉक फिल्म (Maddock Films) ने इस दिवाली एक और फिल्म रिलीज़ की है. आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाज़उद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘Thamma’ मंगलवार (21 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.

हॉरर, कॉमेडी और रोमांस के तड़के से बनी Thamma की कहानी कागज़ पर दिलचस्प है. एक आदमी जो बैताल नाम के एक पिशाच जैसे जीव में बदल जाता है, जो इंसानी खून पीता है, फिर भी, खून और नुकीले दांतों के बीच कहीं एक प्रेम कहानी है जो काटने के लिए तैयार बैठी है. पर फिल्म को जिस तरह पर्दे पर उतारा गया है और इसकी टाइमिंग दुर्भाग्य से ज़रूरत से ज़्यादा लंबा लगता है.

पहला हाफ धीमी गति से आगे बढ़ता है, जो आपके सब्र के इम्तिहान जैसा है. हालांकि दर्शक के तौर आपको आदित्य सरपोतदार की लेखनी पर भरोसा बना रहता है, जिन्होंने ही ‘मुंज्या’ (2024) बनाई थी.

फिल्म की सबसे बड़ी निराशा यह है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जेसे एक्टर का स्क्रीन प्रेजेंस को कैसे बर्बाद कर दिया गया है. उनका यक्षसन न तो खतरनाक है और न ही रहस्यमय, बस ज़ोरदार और शायद मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का अब तक का सबसे कमज़ोर विलेन.

एक्टिंग में नहीं दिखा विश्वास

आयुष्मान (Ayushman Khurana) की एक्टिंग आपको उनके शुरुआती दिनों की याद दिलाती है. एक ईमानदार लेकिन थोड़ा कंफ्यूज. यह ‘बरेली की बर्फी’ जैसा आत्मविश्वास भरा सहजता या ‘आर्टिकल 15’ जैसा मजबूत विश्वास और तीव्रता नहीं है. रश्मिका अपनी कुछ हालिया फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन करती हैं, लेकिन वे भी खराब लेखन शैली से ऊपर नहीं उठ पातीं. परेश रावल और फैजल मलिक अपना काम बखूबी करते हैं, जबकि नवाज़ (Nawazuddin Siddiqui) की एक्टिंग से फिल्म में खलनायकी एक खतरे से ज़्यादा ध्यान भटकाने वाली बन जाती है.

‘थम्मा’ मैडॉक हॉरर कॉमेडी की दुनिया में एक महत्वाकांक्षी लेकिन खोखली सी पिल्म है. इसमें खून है, एक्शन्स हैं, यूनिवर्स से कनेक्शन भी है, लेकिन फिल्म की आत्मा बहुत कम है. इसे तभी देखें जब आप ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ की कहानियों में आगे बढ़ने में रुचि रखते हों. वैसे इसे मिस करके भी फिल्मों की दुनिया में कुछ नहीं मिस करेंगे. शुरुआती ट्रेंड के अनुसार, फिल्म की पहले दिन की कमाई लगबघ 13 करोड़ के आस-पास रह सकती है.


ये भी पढ़ें: ‘मेरी मरने के बाद…’ असरानी ने अपने परिवार के सामने रखी थी ये आखिरी इच्छा, बीवी ने बताया कैसे की पूरी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read