जब सुनील दत्त ने बनाया था गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
Sunil Dutt Film: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों के बनने का सिलसिला पुराना हो चुका है. इस दौरान कई सारी फिल्में आ चुकी है. कुछ फिल्मों ने देशवासियों के दिलों में जगह बना ली तो कुछ फिल्में ऐसी भी थीं जिन्होंने दुनियाभर में अपना नाम कमाया. ऐसी ही एक फिल्म बॉलीवुड एक्टर सुनील दत्त की यादें थी. ये सुनील दत्त के करियर की बड़ी फिल्म कही जा सकती है साथ ही ये अन्य वजहों से भी बहुत खास थी.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील दत्त की ये फिल्म इतनी खास थी कि आज से 60 साल पहले इसका नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हो गया था. उनकी इस फिल्म में वो एकलौते एक्टर हैं. उनके अलावा कोई दूसरा एक्टर फिल्म में नजर नहीं आया था. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें.
सुनील दर्त की यादें फिल्म साल 1964 में रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने काफी ज्यागा पसंद किया था. इस फिल्म की खास बात ये थी की इसमें सुनील दत्त एकलौते एक्टर थे. ब्लैक एंड व्हाइट इस फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर सब सुनील दत्त थे. 60 के दशक में इतना शानदार एक्सपैरिमेंट करके उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था. फिल्म यादें के लिए सुनील दत्त को सम्मान भी मिला था. इतना ही नहीं इस फिल्म ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर डाला.
इस पूरी फिल्म में एक्ट्रेस नरगिस दत्त की परछाई और उनकी तस्वीर के सहारे ही सुनील दत्त ने एक्टिंग किया था. फिल्म में उन्होंने इतना शानदार एक्टिंग किया था कि देखने वाले देखते रह गए थे. कहा जाता है कि इसी फिल्म के जरिये उन्होंने डायरेक्शन में डेब्यू किया था. सुनील दत्त ने उस दौर में दर्शकों को विजुएल एक्सप्रेशन silhouette से रूबरू कराया था. फिल्म में दूसरी पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए ब्लैक शैडो का इस्तेमाल किया गया था.
ये भी पढ़ें: World AIDS Day 2024: ये हैं बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, जिसमें AIDS के इलाज को शानदार अंदाज में किया गया पेश
फिल्म ‘यादें’ की कहानी की बात करें तो एक घर में अनिल (सुनील दत्त) रहता है. वो पूरे घर में अपने बीवी और बच्चों को ढूंढ लेता है लेकिन उसे कोई नहीं मिलता. फिल्म की कहानी पत्नी संग अनबन से लेकर आत्महत्या करने का ख्याल आने तक है. फिल्म में सुनील दत्त के किरदार को छोड़कर बाकी हर किसी की सिर्फ आवाज ही सुनाई देती है.
इस फिल्म की एक्टिंग की कास्टिंग की बात करें तो इसमें सिर्फ सुनील दत्त ही थे. उनके अलावा इस फिल्म में उनकी पत्नी नर्गिस दत्त भी थीं. लेकिन सिर्फ फिल्म के अंत में उनकी परछाई नजर आती है. 113 मिनट की फिल्म एकलौती ऐसी फिल्म थी जिसमें एक एक्टर था. यही वजह थी कि इस फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आज से करीब 60 साल पहले ही दर्ज किया गया था.
वहीं अब सुनील दत्त के करियार की बात करें तो उन्हें साल 1968 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो से की थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और साल 1955 में उन्होंने फिल्म रेलवे प्लेटफॉर्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया. उन्होंने आखिरी बार साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम में काम किया था.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…