दुनिया

राष्ट्रपति की कुर्सी छोड़ने से पहले Joe Biden का बड़ा फैसला, बेटे को सभी आरोपों से किया बरी, लगे थे ये गंभीर आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे हंटर बाइडेन को अवैध रूप से बंदूक रखने और टैक्स चोरी के मामलों में माफी देने का निर्णय लिया है, जो उनके पहले के बयान से उलट है. बाइडेन ने पहले यह वादा किया था कि वह अपने पद का उपयोग अपने परिवार के हित में नहीं करेंगे, लेकिन अब उन्होंने अपने बेटे को माफी दी है.

प्रेसीडेंट ने जारी किया बयान

राष्ट्रपति बाइडेन ने इस फैसले के बारे में एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, “आज, मैंने अपने बेटे हंटर को माफी दे दी है. जबसे मैंने राष्ट्रपति पद संभाला है, मैंने यह संकल्प लिया था कि न्याय विभाग के फैसलों में दखल नहीं दूंगा, और मैंने इस वादे को निभाया है. लेकिन अब मुझे लगता है कि हंटर को राजनीतिक आधार पर निशाना बनाया जा रहा है और उसके खिलाफ लगाए गए आरोप अनुचित हैं.”

बेटे को निशाना बनाया गया- बाइडेन

उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने हंटर के मामले का पालन किया है, वे यह समझ सकते हैं कि उसे जानबूझकर निशाना बनाया गया. बाइडेन ने यह फैसला हाल ही में लिया था और उनका मानना है कि अमेरिकी जनता समझेगी कि एक पिता और राष्ट्रपति ने यह कदम क्यों उठाया. इससे पहले, बाइडेन ने यह स्पष्ट किया था कि वह डेलावेयर और कैलिफोर्निया में चल रहे दो मामलों में न तो अपने बेटे को माफी देंगे और न ही उसकी सजा में कोई हस्तक्षेप करेंगे. हंटर बाइडेन पर टैक्स चोरी, गैरकानूनी रूप से हथियार रखने, सरकारी धन का दुरुपयोग और झूठी गवाही देने जैसे गंभीर आरोप हैं.

यह भी पढ़ें- क्या भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप? BRICS देशों को Trump ने दी धमकी, बोले- अगर डॉलर को कमजोर…

हंटर बाइडेन ने कोर्ट में किया था कबूल

डेलावेयर की अदालत में हंटर ने यह स्वीकार किया था कि उसने टैक्स चोरी और गैरकानूनी रूप से बंदूक रखी थी. आरोप है कि हंटर ने 2017 और 2018 के बीच 15 लाख डॉलर से अधिक की आय पर टैक्स का भुगतान नहीं किया था, और इन दोनों वर्षों में उनका लगभग एक लाख डॉलर का बकाया था. इसके अलावा, 12 से 23 अक्टूबर 2018 के बीच हंटर पर गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने का भी आरोप था, जब वह ड्रग्स के आदी थे. हंटर बाइडेन एक लॉबिस्ट, वकील, विदेशी कंपनियों के लिए कंसल्टेंट और आर्टिस्ट के रूप में भी काम कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

23 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

52 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 hour ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

3 hours ago