मनोरंजन

The Chase: कैप्टन कूल का स्क्रीन पर बोल्ड एक्शन अवतार, धोनी का सस्पेंस से भरा टीजर आया सामने

पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने फैन्स को अपना नया अवतार दिखाया है. रविवार को सोशल मीडिया सामने आए एक वीडियो टीजर ने “कैप्टन कूल” एमएस धोनी के करोड़ों चाहने वालों को चौंका दिया. जिस “थाला” के हेलीकॉप्टर शॉट पर लोग झूम उठते थे, उन्हें वीडियो में गोलियां बरसाते देखकर चौंक गए.

यह वीडियो अभिनेता आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें महेंद्र सिंह धोनी एक टास्क फोर्स ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं. वह कमांडो यूनिफॉर्म में हैं, आंखों पर काला चश्मा चढ़ा रखा है और दुश्मनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे.

आर माधवन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो टीजर रिलीज करते हुए लिखा, “एक मिशन. दो जांबाज. तैयार हो जाइए, धमाकेदार चेज शुरू होने वाली है.”

द चेज (The Chase) नाम से जारी इस टीजर को डायरेक्ट किया है वसन बाला ने. लेकिन सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि ये फिल्म है, वेब सीरीज़ है या कोई हाई-प्रोफाइल ऐड? अभी किसी ने कुछ साफ नहीं किया है. टीजर में माधवन भी धोनी के साथ नजर आते हैं. दोनों टास्क फोर्स ऑफिसर के रोल में हैं.

वीडियो में धोनी का इंट्रो “दू कूल हेड” के रूप में दिया गया है, जबकि माधवन को दिल से सोचने वाला रोमांटिक ऑफिसर बताया गया है. वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

फैंस ने कमेंट किए-“क्या हमारे थाला अब हीरो बन गए?” एक यूजर ने लिखा-“मैदान पर धोनी फिनिशर थे, अब स्क्रीन पर एक्शन हीरो.” दूसरे ने कहा “पहले दिन पहला शो हमारा.”

अगर ये फिल्म है तो धमाका होना तय है: फैन्स

इससे पहले धोनी (Dhoni) ने तमिल फिल्म गोट में छोटा कैमियो किया था, लेकिन ये पहली बार है जब वह इतने बड़े रोल में दिख रहे हैं. फैंस मान रहे हैं कि अगर ये फिल्म है तो धमाका तय है. धोनी मैदान में हमेशा शांत रहते हैं, लेकिन उनका आक्रामक स्टाइल बोलता है. स्क्रीन पर भी उनका वही स्टाइल नजर आया- कम डायलॉग, ज्यादा एक्शन.

फिलहाल टीजर के अंत में बस लिखा है “कमिंग सून.” यानी सस्पेंस बरकरार है. फैंस इंतजार में हैं कि ये प्रोजेक्ट फिल्म है या सीरीज. इससे पहले अप्रैल में फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें ‘लवर बॉय’ कहा गया था.

2023 में तमिल फिल्म प्रोड्यूस कर चुके हैं धोनी

वीडियो की शुरुआत गुलाबी स्क्रीन और छोटे-छोटे दिलों से होती है, जिस पर लिखा होता है, “पहली बार, रोमांटिक अंदाज में एम. एस. धोनी.”

इसके पहले वर्ष 2022 में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने मिलकर फिल्म प्रोडक्शन कंपनी “धोनी एंटरटेनमेंट” लॉन्च किया. इस कंपनी ने 2023 में रमेश थामिलमणि द्वारा निर्देशित पहली तमिल फिल्म लेट्स गेट मैरिड को प्रोड्यूस किया था. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली.


ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में नई Wild Card Entry! कौन है ये कंटेस्टेंट जिसने आते ही घरवालों पर कसे तंज?


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago