देश

बाढ़ से जूझते हरियाणा के इस गांव ने बढ़ाया मदद का हाथ, पंजाब के लिए भेजे ट्रक

हरियाणा (Haryana) और पंजाब में बारिश का कहर जारी है. जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच भिवानी जिले के धनाना गांव ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है. गांव के लोगों ने पंजाब के लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक भेजने शुरू किए हैं.

भिवानी जिले के लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया

इन दिनों भिवानी जिले का सबसे बड़ा गांव धनाना खुद जलभराव की गंभीर समस्या से परेशान है. गांव के चारों तरफ पानी भरा हुआ है और किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं. इसके बाद भी जाटू खाप-84 ने बाढ़ग्रस्त पंजाब के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. खाप ने फैसला किया है कि जब तक पंजाब में हालात सामान्य नहीं हो जाते, वे हर रोज अपने किसी न किसी गांव से राहत सामग्री का ट्रक भेजते रहेंगे.

धनाना गांव के युवाओं ने सा और राशन इकट्ठा किया

धनाना गांव के युवाओं ने पंजाब की सहायता के लिए घर-घर जाकर और सामूहिक रूप से पैसा और राशन इकट्ठा किया. इसके बाद जमा हुए पैसों से पानी की बोतलें, मच्छरदानी, आटा, आलू, प्याज, नमक और अन्य जरूरी सामान खरीदा गया. इन सभी चीजों को करीने से पैक कर एक ट्रक में लोड किया गया.

जाटू खाप-84 के प्रधान ने ट्रक पंजाब के लिए किया रवाना

जाटू खाप-84 के प्रधान भीम सिंह ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर ट्रक पंजाब के लिए रवाना किया. उन्होंने कहा कि यह दूसरा ट्रक है जो धनाना गांव से भेजा जा रहा है. इससे पहले तालु गांव से भी एक ट्रक भेजा जा चुका है. हम जरूरत के हिसाब से राहत सामग्री भेजते रहेंगे.

ग्रामीण ने क्या बताया?

ग्रामीण अजीत बोडी ने बताया कि यह राहत सामग्री सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर जिले के ऐतिहासिक गांव हुसैनीवाला भेजी जा रही है, जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है.

अजीत घनघस ने क्या बताया?

अजीत घनघस ने बताया कि खाप के बुजुर्गों के आदेश पर युवा इस राहत अभियान में जुटे हैं. इस ट्रक में करीब 6 लाख रुपये का सामान है, जिसे पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर भेजा जा रहा है. उन्होंने विश्वास दिलाया,

“पंजाब के लोगों की तरफ से जब भी और जितनी भी मांग होगी, खाप के निर्देश पर उतनी ही राहत सामग्री आगे भी भेजी जाती रहेगी.”

इसे भी पढ़ें-22 सितंबर से दिल्ली में शुरू होगी रामलीला, एआई और विजुअल इफेक्ट्स दर्शकों को देगा शानदार अनुभव

यह कार्य वास्तव में सच्ची मानवता का प्रतीक है। जब कोई खुद संकट में होते हुए भी दूसरों की मदद के लिए आगे आता है तो यह इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल कायम करता है, जो जाटू खाप-84 ने आज पेश की है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

4 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

9 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

16 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago