मनोरंजन

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में हुआ निधन, सलमान-शाहरुख के साथ कर चुके थे काम

Atul Parchure Passes Away: बॉलीवुड में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है. मशहूर एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का बीते सोमवार को निधन हो गया. अतुल की उम्र 57 साल थी. वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था. लेकिन इसके बावजूद भी वह टीवी शो में जोश के साथ काम करते नजर आ रहे थे. अतुल परचुरे ‘द कपिल शर्मा’ शो के फेम एक्टर थे और कई किरदारों में वह लोगों को हंसा-हसांकर लोटपोट करते थे. वे सलमान खान और शाहरुख खान के साथ फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

कैंसर से जूझ रहे थे अतुल

खबरों की मानें तो उन्हें फिर से कैंसर की बीमारी ने घेर लिया था. अतुल अपने पीछे मां, पत्नी और बेटी को छोड़ गए है. उनके अचानक इस दुनिया को अलविदा कर चले जाने से परिवार गमगीन है और फैंस के बीच मातम छा गया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में भी अपनी बीमारी का जिक्र किया था.

सलमान-शाहरुख के साथ कर चुके थे काम

अतुल परचुरे मराठी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे. उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी, उन्होंने आरके लक्ष्मण की दुनिया, ‘जागो मोहन प्यारे’, ‘यम हैं हम’, ‘बड़ी दूर से आए हैं’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और कई मराठी सीरीयल्स में भी काम किया है. वो हिंदी फिल्मों में भी दिखाई दिए. उन्होंने सलमान खान के साथ ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘पार्टनर’ में काम किया है, शाहरुख खान के साथ फिल्म बिल्लू और इसके अलावा वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म खट्टा मीठा में भी नजर आए.

ये भी पढ़ें:BJP नेता ने Salman को दिया विश्नोई समाज से माफी मांगने का सुझाव, कहा- गलती स्वीकारने से बढ़ता है इंसान का कद

कैंसर को लेकर कही थी ये बात

एक इंटरव्यू में एक बार अतुल परचुरे ने अपने कैंसर को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था- ‘मैं मानसिक रूप से तैयार था कि मेरे साथ कुछ गलत हुआ है. पॉजीटिव नजरिया बनाए रखने के बावजूद, काम ना होने की वजह से मेरी रातों की नींद हराम हो गई. ऐसा नहीं है कि मेरे मन में नेगेटिव विचार नहीं आए. मुझे इस चिंता में कई रातों की नींद हराम हुई कि मैं कब काम पर दोबारा लौटूंगा. एक तरफ आमदनी बंद हो गई, वहीं खर्चे शुरू हो गए और कैंसर के इलाज की लागत बहुत ज्यादा हो गई है.’

बिग बी के हाथों मिला सम्मान

अतुल परचुरे को हाल ही में मराठी सिनेमा में योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेश्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. ये सम्मान खुद अमिताभ बच्चन ने उन्हें दिया था. इसके बाद अतुल ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी फीलिंग्स भी बयां की थी. एक्टर ने लिखा था- मंगेशकर परिवार के प्रशंसक के रूप में ये मान्यता और प्यार पाने का सर्वोच्च रूप है. श्री अमिताभ बच्चन की उपस्थिति में इसे प्राप्त करना एक और सपना है जो कल रात सच होते हुए मैंने देखा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago