आस्था

20 अक्टूबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, मंगल का गोचर बेहद मंगलकारी

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना गया है. इसके अलवा मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहा गया है. मंगल देव बहुत जल्द अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. मंगल देव 20 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल के इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में खास परिवर्तन आएगा. कुछ राशि वालों के जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन होने वाला है. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि मंगल का गोचर किन राशियों के लिए मंगलकारी है.

मेष राशि

मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि से जुड़े जातकों के लिए शुभ है. मंगल के गोचर का इस राशि के जातकों पर खास सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. व्यापारी वर्ग को खास लाभ देखने को मिलेगा. जमीन से जुड़े कार्यों में लाभ का प्रबल योग है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से लाभ होगा.

तुला राशि

मंगल के इस राशि परिवर्तन से तुला राशि वालों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आएगी. जो लोग इस वक्त आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, उन्हें मंगल देव की कृपा से यह समस्या दूर होगी. मंगल गोचर की अवधि में सेहत अच्छी रहेगी. आत्मविश्वास मजबूत होगा. पारिवारिक रिश्ता मजबूत होगा. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. बिजनेस करने वालों को लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे.

कुंभ राशि

मंगल का यह गोचर कुंभ राशि के लिए मंगलकारी माना जा रहा है. मंगल गोचर के दौरान कुछ समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे. जीवनसाथी से आपसी प्यार बढ़ेगा. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें दोस्तों के सहयोग से अच्छा ऑफर मिल सकता है. कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर इन 6 राशि वालों को मिलेगा खुशियों का बोनस, धन के कारक शुक्र कराएंगे बंपर लाभ

यह भी पढ़ें: शुक्र का हुआ वृश्चिक राशि में प्रवेश, आर्थिक नुकसान से ये 3 राशि वाले होंगे परेशान; 7 नवंबर तक रहें संभलकर

Dipesh Thakur

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

4 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

4 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago