मनोरंजन

ये हैं पाकिस्तान के वो 5 फेमस सीरियल्स, जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों से किया गया है कॉपी, नाम जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Pakistani Dramas Copied From Bollywood: पाकिस्तानी ड्रामे आजकल भारतीय दर्शकों के बीच भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. इन सीरियलों की कहानियां और ड्रामा दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. हालांकि, कई पाकिस्तानी ड्रामों के बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरणा ली है या सीधे शब्दों में कहें तो कई सीरियल्स बॉलीवुड फिल्मों का रीमेक हैं. आज हम आपको उन फेमस पाकिस्तानी ड्रामों के बारे में बताएंगे, जो बॉलीवुड की हिट फिल्मों से कॉपी किए गए हैं.

मोहब्बत तुझे अलविदा

यह पाकिस्तानी ड्रामा बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘जुदाई’ से प्रेरित था. फिल्म में अनिल कपूर, उर्मिला मातोंडकर और श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. ‘जुदाई’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें प्रेम और बलिदान की कहानी दिखाई गई थी और उसी तरह की कहानी ‘मोहब्बत तुझे अलविदा’ में भी देखा गया. यह फिल्म 90 के दशक की सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है.

कोई नहीं अपना (Pakistani Dramas Copied From Bollywood)

इस सीरियल का कॉन्सेप्ट बॉलीवुड फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ से लिया गया है. इस फिल्म में आमिर खान और मनीषा कोइराला की जोड़ी ने दिलों को छुआ था. फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की थी, जो शादी के बाद भी एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं, लेकिन फिर बाद में अपने रिश्ते की अहमियत समझते हैं. पाकिस्तानी ड्रामा ‘कोई नहीं अपना’ में भी इसी तरह के भावनात्मक ट्विस्ट दिखाए गए हैं.

यह भी पढ़ें : फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में मुख्य किरदार निभा रहे Vikrant Massey ने कहा- मुसलमान ख़तरे में नहीं हैं, सब ठीक है

अर्थ- द डेस्टिनेशन

यह पाकिस्तानी ड्रामा बॉलीवुड फिल्म ‘अर्थ’ का रीमेक है, जो महेश भट्ट द्वारा निर्देशित थी. 1980 में आई इस फिल्म में भारतीय समाज की जटिलताओं (Complications) और रिश्तों को बेहद प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया था. पाकिस्तानी शो ‘अर्थ- द डेस्टिनेशन’ ने भी इसी फिल्म की कहानी को हू-ब-हू री-क्रिएट किया और यह दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ.

दिल बंजारा (Pakistani Dramas Copied From Bollywood)

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) को पाकिस्तानी ड्रामा ‘दिल बंजारा’ में अपनाया गया। शाहरुख खान और काजोल की यह फिल्म रोमांस और रिश्तों की परिभाषा बदलने वाली फिल्म थी. ‘दिल बंजारा’ में भी उसी तरह के रोमांटिक और ट्रेडिशनल रिश्ते दिखाए गए हैं, जो DDLJ में थे.

नाजो

पाकिस्तानी ड्रामा ‘नाजो’ को बॉलीवुड फिल्म ‘बर्फी’ से प्रेरित माना जाता है. ‘बर्फी’ में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी और इसमें एक मेंटल डिसेबल लड़की की कहानी को बहुत ही संवेदनशील तरीके से दिखाया गया था. ‘नाजो’ में भी इसी तरह की कहानी दिखाई गई, जो कि ‘बर्फी’ की कहानी का रीमेक था.

Uma Sharma

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

13 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

38 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

53 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

2 hours ago